एसपी ने पाकड़ एवं नीम का पौधा लगाया

वृक्षारोपण अभियान के क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पाकड़ एवं नीम का पौधा...

Jul 6, 2024 - 00:44
Jul 6, 2024 - 00:45
 0  3
एसपी ने पाकड़ एवं नीम का पौधा लगाया

चित्रकूट(संवाददाता)। वृक्षारोपण अभियान के क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पाकड़ एवं नीम का पौधा लगाया। इस दौरान पुलिस लाइन्स परिसर में सीओ राज कमल, प्रतिसार निरीक्षक शिव नारायण सहित लगभग सौ पुलिस कर्मियों ने 2-2 पौधे रोपे। एसपी ने बताया कि गर्मी, हीट स्ट्रोक से बचने का एक मात्र उपाय है कि सभी लोग अधिक से अधिक वृक्ष लगायें। जिससे आने वाली पीढ़ी को इस प्रकार की गर्मी से बचा सकें। कहा कि अपने घर पर भी एक वृक्ष अवश्य लगायें। जिससे पर्यावरण का सुरक्षित किया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0