चौपाल में सुनी समस्याएं, ग्रामीणों को बताई गई योजनाएं

डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में ब्लाक मानिकपुर की ग्राम पंचायत धान के मजरा बरहट के राजाराम...

Aug 24, 2024 - 00:51
Aug 24, 2024 - 00:53
 0  8
चौपाल में सुनी समस्याएं, ग्रामीणों को बताई गई योजनाएं

चित्रकूट। डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में ब्लाक मानिकपुर की ग्राम पंचायत धान के मजरा बरहट के राजाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर गांव की समस्या गांव में समाधान किया।

डीएम ने ग्रामवासियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ देने के लिए चौपाल लगाई गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि शासन की नई योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी दी जाए। आजीविका मिशन के अंतर्गत लखपति दीदी के बारे में प्रचार प्रचार करें। अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक की योजनाओं तथा आरसेठी की योजनाएं बताएं। उन्होंने तहसीलदार मानिकपुर से कहा कि आईजीआरएस के बारे में भी ग्रामवासियों को अवगत कराया जाए। जल जीवन मिशन पर कहां कि शासन की यह महत्वपूर्ण योजना है। सभी लोग शुद्ध पेयजल के लिए कनेक्शन करा लें। कोई घर छूटने न पाए। कोई समस्या हो तो कलेक्ट्रेट व विकास भवन में आकर बता सकते हैं। उसका तत्काल निस्तारण कराया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने ग्रामीणों से कहा कि विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी है। समस्याओं का संबंधित विभागों से निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में मार्ग की समस्या का निदान होगा। उन्होंने गर्भवती व धात्री महिलाओं से कहा कि जो आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से पुष्टाहार दिया जाता है उसका लाभ ले। सभी लोग शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। जन चौपाल का संचालन डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर तहसीलदार मानिकपुर चन्द्रकान्त तिवारी, डीसी एनआरएलएम ओम प्रकाश मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सुभाष चंद्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी इन्द्र नारायण सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक अनुराग शर्मा, खंड विकास अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मोहनलाल सिंह, ग्राम प्रधान पूनम देवी सचिव राजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0