वाहन अधिग्रहण होने से यात्रियों को हुई परेशानी

लोकसभा चुनाव का पांचवें चरण का मतदान सोमवार को होना है...

May 20, 2024 - 02:18
May 20, 2024 - 02:20
 0  1
वाहन अधिग्रहण होने से यात्रियों को हुई परेशानी

चित्रकूट। लोकसभा चुनाव का पांचवें चरण का मतदान सोमवार को होना है। जिसको लेकर रविवार को पोलिंग पार्टियां सीआईसी से रवाना हुई। बसों व अन्य साधनों के अधिग्रहण होने के बाद शहर में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड व अन्य जगहों पर यात्री बसों का इंतजार करते देखे गए। साधन न मिलने से यात्री प्राइवेट बसों में सफर कर अपने गंतव्य तक पहुंचे।

रविवार को प्रचंड गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाया। भीषण गर्मी के चलते यात्री व आम जनमानस बेहाल रहा। बसें व अन्य साधन न मिलने से यात्री व आम जनता परेशान रहे। एआरटीओ विभाग ने सभी बसों व अन्य साधनों को अधिग्रहण कर लिया है। जिसके चलते शहर में बस व अन्य साधन नहीं दिखाई दे रहे हैं। बस स्टैंड पर बांधी निवासी राजेंद्र प्रसाद अपने परिवार के साथ घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था, काफी देर तक साधन न मिलने से वह परेशान होकर प्राइवेट वाहन से अपने घर पहुंचा। इसके अलावा सुरौंधा गांव निवासी चंद्रमोहन, जानकी व इंद्रपाल ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते जीना मुहाल है। बस स्टैंड पर पिछले दो घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बस आने का नाम नहीं ले रही। जिसके चलते समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0