टोक्यो ओलिंपिक में नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, रचा इतिहास
भारत के लिए टोक्यो ओलिंपिक में हॉकी में जहां महिला और पुरुष दोनों ही टीमों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया तो वहीं तीरंदाजी और निशानेबाजी में..

भारत के लिए टोक्यो ओलिंपिक में हॉकी में जहां महिला और पुरुष दोनों ही टीमों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया तो वहीं तीरंदाजी और निशानेबाजी में निराशा हुई। आज ओलिंपिक के 16वें दिन नीरज ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड। भालाफेंक में नीरज चोपड़ा गोल्ड की तलाश में उतरें और भालाफेंक में पहला गोल्ड हासिल कर इतिहास दिया।
भारत के ओलंपिक इतिहास में पहली बार किसी एथलीट ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद व्यक्तिगत गोल्ड जीतने वाले नीरज दूसरे भारतीय बने।आखिरी राउंड में नारज ने 84.24 मीटर भाला फेंका। चौथे राउंड और पांचवें राउंड में नीरज का थ्रो बेकार गया और इसे अमान्य करार दिया गया। इसके बाद भी दूसरे राउंड में उनके द्वारा फेके गए 87.58 मीटर ने उनको टॉप पर बनाए रखा है।
यह भी पढ़ें - टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चौथा पदक देश के नाम किया
तीसरा राउंड फीका रहा
नीरज ने तीसरे राउंड में 76.79 मीटर भाला फेंका और वो इस थ्रो से ज्यादा खुश नजर नहीं आए। दूसरे थ्रो में नीरज ने पहले प्रयास से भी बेहतर स्कोर किया और इस बार उनका भाला 87.58 मीटर तक गया।
हाथ से भाला को छोड़ने के बाद ही नीरज को पता चल गया था कि उनका थ्रो काफी अच्छा है और यह उन्होंने दोनों हाथ हवा में उठाकर जताया।
यह भी पढ़ें - मुक्केबाजी में हारकर भी लवलीना ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया तीसरा पदक
पहले राउंड में नीरज चोपड़ा टॉप
पहले थ्रो में भारतीय स्टार नीरज ने शानदार स्कोर करते हुए भाला 87.03 मीटर तक फेंका। पहले प्रयास में भारतीय स्टार टॉप पर रहे जबकि जर्मनी के खिलाड़ी ने वेबल जूलियान ने 85.30 के साथ दूसरे नंबर पर रहे। चेक रिपब्लिक के जाकुब 83.83 मीटर भाला फेंक कर तीसरे स्थान पर रहे।
यह भी पढ़ें - सीबीएसई 10 वीं बोर्ड में लड़कियां लड़कों पर भारी पडी
What's Your Reaction?






