श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं की सुनाई कथा

ट्रांसपोर्ट नगर कर्वी मे पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र द्वारा अपने गोलोकवासी पुत्र प्रकाश मिश्र की वार्षिकी मे आयोजित...

Oct 16, 2024 - 01:45
Oct 16, 2024 - 01:46
 0  5
श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं की सुनाई कथा

चित्रकूट। ट्रांसपोर्ट नगर कर्वी मे पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र द्वारा अपने गोलोकवासी पुत्र प्रकाश मिश्र की वार्षिकी मे आयोजित श्रीमद भागवत कथा के पंचम दिवस भगवान की बाल लीलाओ की कथा व्यास डॉ रामनारायण त्रिपाठी नें सुनाई। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण अपनी बाल लीलाओ के माध्यम से सर्वोदय लीला की हैँ। भक्ति रूपी हृदय के वृन्दावन मे अज्ञान रूपी वत्सासुर, पाखंड रूपी वकासुर, पाप रूपी आघासुर से रक्षा भगवान अपने भक्तों की सदा करते हैँ। बिषयासक्त मन ही कालिया हैँ। उसका मर्दन कर साधक के मन को पवित्र करें। इस मौके पर सैकड़ों श्रोतागण मौजूद रहे। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0