मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष, बदलते भारत की कहानी हैः बृजेश पाठक

केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जारी महा अभियान के अंतर्गत बुधवार को...

मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष, बदलते भारत की कहानी हैः बृजेश पाठक

बांदा,  
केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जारी महा अभियान के अंतर्गत बुधवार को बांदा लोकसभा स्तरीय जनसभा में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिना कर कार्यकर्ताओं को अबकी बार 400 पार का संकल्प दिलाया गया। उन्होने कहा मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष, बदलते भारत की कहानी है।

यह भी पढ़ें-बांदा का कौन है तीसरा शख्स, जिसका मन की बात में पीएम ने किया उल्लेख

      जनसभा में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मोदी सरकार के 9 साल को बेमिसाल करार दिया। उन्होंने कहा कि विगत 9 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा न केवल वंचित, शोषित लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा गया बल्कि उनका सशक्तिकरण भी किया गया है। आज पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। आज पूरी दुनिया में भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है। बीते 9 सालों में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा है। 2014 में पदभार संभालने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी जी ने हर नीति में भारत प्रथम के संकल्प को स्थापित किया है। मोदी जी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्ट देशों की सूची में भारत का नाम शीर्ष पर रहता था। भारत की छवि एक भ्रष्टाचारी राष्ट्र के रूप में थी। आज वही भारत गरीबों के कल्याण के लिए धरातल पर पूरी ईमानदारी से काम करते हुए ऐतिहासिक बदलाव की ओर है।
 बुंदेलखंड में ट्रेन से पानी पहुंचाने की नौबत आ गई थी परंतु मोदी जी के कुशल नेतृत्व में उनकी चिंता का ही परिणाम है कि आज हर घर नल योजना के अंतर्गत पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। कोरोना महामारी से जहां विश्व के बड़े बड़े देश प्रभावित व पस्त हो गए। वहीं भारत ने मोदी जी के नेतृत्व में आपदा को अवसर में बदलते हुए दो-दो टीके बनाकर अपने देश को ही नहीं बल्कि दुनिया के 100 से अधिक देशों को टीका उपलब्ध कराकर वसुधैव कुटुंबकम को चरितार्थ किया है। 500 साल से ज्यादा समय से हम सब के अराध्य भगवान श्री राम की जन्मभूमि में श्री राम मंदिर का निर्माण आज मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। विपक्षी कहते थे मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे लेकिन हमारे गृह मंत्री अमित शाह ने तारीख बता दिया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष बदलते भारत की कहानी है। 

यह भी पढ़ें-बुंदेलखंड को जल्दी मिलने वाली है, दो नए लिंक एक्सप्रेसवे की सौगात

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व पर भरोसा और विश्वास जताकर आप सभी ने केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई थी। आज आपके द्वारा दिए गए एक एक वोट की कीमत वसूल हो रही है, जिसके नतीजे में देश का मान सम्मान बढ़ रहा है वहीं विकास की ऐतिहासिक गाथा लिखी जा रही है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि 2014 के बाद से देश और प्रदेश में परिवर्तन की बयार बही है। कमल के बटन दबाने के बाद आपको आवास राशन शौचालय बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे जैसी तमाम सुविधाएं मिली हैं। आने वाले समय में बांदा बदलेगा।  सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में न कोई संशय ना कोई भूल, जीता है और जीतेगा कमल का फूल कहकर अपनी बात को समाप्त किया। भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जनसभा को प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा तथा जिला प्रभारी कमलावती सिंह, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा तथा रमेश चंद्र द्विवेदी, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला तथा राजकरण कबीर, किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू , चित्रकूट जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने भी संबोधित किया। जबकि संचालन जनसभा संयोजक प्रेमनारायण द्विवेदी ने किया। जनसभा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चित्रकूट की बेटी अनन्या ने गीत के साथ योग कला का प्रदर्शन कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें-मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर, कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कही ये बड़ी बात


      इस अवसर पर एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पुरुषोत्तम पांडे, निवर्तमान वापी टू अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, कॉपरेटिव बैंक के प्रस्तावित भाजपा प्रत्याशी पंकज अग्रवाल, चित्रकूट भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, पूर्व जिलाध्यक्ष सिंह तथा अखिलेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता, अखिलेश नाथ दीक्षित तथा कल्लू सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, धर्मेंद्र त्रिपाठी, मनोज पुरवार तथा जागृति वर्मा, जिला मंत्री पंकज रैकवार, देवेंद्र भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, भाजपा नेता रामकरण सिंह बच्चन, रजत सेठ, शिवपूजन गुप्ता, संतोष राजपूत, राजेश गुप्ता, रामकृष्ण शुक्ला, रंजीत सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, नगर पालिका चेयरमैन मालती बासु, आरिफ खान, दिलीप तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0