मिट्टी के लिए अमृत है गोबर से बनी खाद : शुक्ला

अखिल भारतीय समाजसेवा संस्थान से संचालित बिवाल स्वावलंबन कार्यक्रम के अंतर्गत मनगंवा ग्राम पंचायत में रबी...

Sep 27, 2024 - 00:27
Sep 27, 2024 - 00:29
 0  6
मिट्टी के लिए अमृत है गोबर से बनी खाद : शुक्ला

प्राकृतिक कृषि पद्धति से रबी फसलों की खेती करने का दिया प्रशिक्षण

चित्रकूट। अखिल भारतीय समाजसेवा संस्थान से संचालित बिवाल स्वावलंबन कार्यक्रम के अंतर्गत मनगंवा ग्राम पंचायत में रबी फसलों की प्राकृतिक खेती के संदर्भ में टिकरिया क्षेत्र के सात ग्राम पंचायत के 90 किसानों के साथ प्रशिक्षण आयोजित किया गया। 

प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने किसानों को संस्थान द्वारा प्राकृतिक खेती के कराए जा रहे अभिनव प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्य कृषि विभाग का है। जिसको संस्थान संपन्न कर रहा है जो किसानों के हित में बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे भी निरंतर साथ मिलकर किसानों के हित में कार्य करने पर जोर दिया। संस्थान के बीज बैंक के प्रयासों के क्रम में उन्होंने बताया कि परंपरागत देशी बीजों को बचाने के कार्य में किसानों को संस्थान के साथ कार्य करना चाहिए। उन देशी बीजों से ही परिवार का शारीरिक भला होगा। साथ ही मिट्टी का स्वास्थ्य सुधरेगा और प्रकृति सुहावन होगी। गाय के उत्पाद से तैयार खाद मिट्टी के लिए अमृत समान है। उन्होंने विभाग की ओर से रबी फसलों के बीजों का सहयोग भी कुछ किसानों को करने की बात की। संस्थान संस्थापक गोपाल भाई ने प्रेरक प्रसंगों एवं प्रेरणादायी गीतों के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का संदेश दिया। वरिष्ठ कार्यकर्ता विद्यासागर बाजपाई ने रबी फसलों के सही नियोजन को अपनाने पर जोर दिया। प्रशिक्षण का संचालन समन्वयक विजय सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन संजय शुक्ला ने किया। इस दौरान संस्थान कार्यकर्ता वर्षा, जंत्री, अजीत, मोगली, भरत, राजू, प्रवीण, रामराज, श्याम सुंदर व किसान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0