वैलेंटाइन-डे से 2 दिन पहले खुला कानपुर प्राणी उद्यान, 650 दर्शकों ने लिया आनंद

वैलेंटाइन-डे के दो दिन पहले यानि की शुक्रवार को प्राणी उद्यान दर्शकों के लिए खोल दिया गया है..

Feb 13, 2021 - 07:19
Feb 13, 2021 - 07:24
 0  7
वैलेंटाइन-डे से 2 दिन पहले खुला कानपुर प्राणी उद्यान, 650 दर्शकों ने लिया आनंद

कानपुर,  

वैलेंटाइन-डे के दो दिन पहले यानि की शुक्रवार को प्राणी उद्यान दर्शकों के लिए खोल दिया गया है। पहले ही दिन 650 दर्शकों ने प्राणी उद्यान का आनंद लिया। प्राणी उद्यान दोबारा खुलने के बाद दर्शकों में उत्साह देखने लायक रहा।

सहायक वन सरंक्षक अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि शहर में बर्ड फ्लू की दस्तक बाद बीती 10 जनवरी को प्राणि उद्यान बंद कर दिया गया था।

प्राणी उद्यान में दर्शकों के लिए पूरी तरह से प्रवेश वर्जित कर दिया था। इस दौरान प्रशासन द्वारा बार-बार लगातार पक्षियों की सैम्पलिंग भी ली जा रही थी।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट यौनशोषण मामला : सीबीआई ने आरोपित इंजीनियर और उसकी पत्नी के खिलाफ दाखिल 

लगातार प्राणी उद्यान के पक्षियों की चौथी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिला प्रशासन और चिड़ियाघर प्रशासन के साथ बैठक की।

इसके बाद चिड़ियाघर को खोलने का फैसला लिया गया। शुक्रवार को दर्शकों के लिए अपने समयानुसार प्राणि उद्यान को दर्शकों के लिए खोल दिया गया है।

इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से अभी भी पक्षियों के बाढ़ों को पूरी तरह से बन्द ही रखा गया है। समय समय पर दवाइयों का छिड़काव भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - केन-बेतवा लिंक परियोजना के पूर्ण होने पर मंडल की सिंचन क्षमता बढ़ेगी

पांच करोड़ का हुआ नुकसान   

सहायक वन सरंक्षक एके सिंह का कहना है कि कोरोना काल से लेकर अभी तक प्राणि उद्यान को पांच करोड़ रुपये से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है।

पक्षियों और पशुओं को भोजन की दिक्कते उत्पन्न होने लगी थी। जिसके बाद शहर के समाजसेवियों के मदद से इनके भोजन का प्रबंध कराया गया।

यह भी पढ़ें - पूरे विश्व में एक ऐसा मंदिर जहां महाकाली कृष्ण स्वरूप में पूजी जाती है, लगाया जाता तुलसीदल भोग

दर्शकों में दिखा उत्साह  

32 दिन बाद खुले चिड़िया घर घुमने आये दर्शकों में खासी भीड़ देखने को मिली। पहले दिन 650 दर्शकों ने प्राणि उद्यान घूमा और उनमें एक अलग तरह से उत्साह देखने को मिला है।

वैलेंटाइन-डे के ठीक दो दिन पहले चिड़िया घर खुलने से प्रशासन ज्यादा संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद कर रहा है।

यह भी पढ़ें - यात्रीगण कृपया ध्यान दें : माता वैष्णो देवी जाने के लिए अब मालवा एक्सप्रेस रोजाना चलेगी

khelo aor jeeto | bundelkhand news quiz | lucky draw contest

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0