राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाँदा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

शनिवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाँदा के झलकारी बाई सभागार में "झलकारी बाई कल्चरल क्लब"...

Mar 8, 2025 - 17:33
Mar 8, 2025 - 17:38
 0  11
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाँदा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

बाँदा। शनिवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाँदा के झलकारी बाई सभागार में "झलकारी बाई कल्चरल क्लब" के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य प्रोफेसर दीपाली गुप्ता एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सबीहा रहमानी, डॉ. जयंती सिंह, और डॉ. नीतू सिंह ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अर्चना भारतीय द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर 'स्वस्थ नारी, सशक्त नारी' विषय पर चर्चा हुई, जिसमें डॉ. जयंती सिंह ने बताया कि स्वस्थ महिला ही सशक्त महिला बन सकती है, और जब महिलाएँ सशक्त होंगी, तो समाज और देश की उन्नति सुनिश्चित होगी। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और अधिकारों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि वे आत्मनिर्भर और सफल जीवन जी सकें।

विशेष अतिथि इंस्पेक्टर रेणु ने छात्राओं को महिला आत्मरक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा केवल एक कौशल नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और स्वतंत्रता के लिए आवश्यक कदम है। हर महिला को आत्मरक्षा के बुनियादी तरीकों को सीखना चाहिए, ताकि वे किसी भी खतरे का सामना आत्मविश्वास और बहादुरी से कर सकें। समाज कल्याण विभाग की कर्मचारी भावना और अनीता मैडम ने महिला सशक्तिकरण के विभिन्न आयामों पर चर्चा की। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रज्ञा ने छात्राओं को स्त्री रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

मुख्य अतिथि डॉ. अर्चना भारतीय ने महिलाओं के स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन के लिए, बल्कि परिवार, समाज और देश की प्रगति के लिए भी आवश्यक है। स्वस्थ महिलाएँ अपने कार्यों को प्रभावी ढंग से कर सकती हैं और समाज में सकारात्मक योगदान दे सकती हैं। डॉ. सबीहा रहमानी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम 'कार्यवाही में तेजी लाना' पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान 'स्वस्थ नारी, सशक्त नारी' विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नौरीन तमन्ना ने प्रथम, मेधावी रावत ने द्वितीय, और लक्ष्मी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. सपना सिंह, डॉ. विनय कुमार पटेल, डॉ. वीरेंद्र प्रताप चौरसिया, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. राम नरेश पाल, डॉ. सचिन मिश्रा, नेहरू युवा केंद्र से रवि अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0