अन्तर्जनपदीय गांजा तस्करों को दबोचा

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे...

Aug 29, 2024 - 00:12
Aug 29, 2024 - 00:13
 0  2
अन्तर्जनपदीय गांजा तस्करों को दबोचा

चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय के पर्यवेक्षण में सरधुवा पुलिस टीम द्वारा 2 अंतर्जनपदीय गांजा तस्करों को 24 किलो 690 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
 
उल्लेखनीय है कि बुधवार को प्रभारी निरीक्षक सरधुवा आशुतोष तिवारी को सूचना प्राप्त हुई की दो गांजा तस्कर गांजा लेकर कमासिन बांदा की तरफ से राजापुर की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सरधुवा आशुतोष तिवारी एवं उनकी टीम द्वारा चिल्लीमल मोड से मोटरसाइकिल पर सवार ननकू यादव, रामजस यादव निवासी ग्राम सिकरी अमान को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 24 किलो 690 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना सरधुवा में एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। साथ ही बरामदशुदा मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। बरामद गांजे की कीमत लगभग 7,40,000 रुपये है। आरोपियों ने पूंछतांछ में बताया कि वह लोग इस गांजे को कौशाम्बी, चित्रकूट, फतेहपुर एवं बांदा जिले के लोगों को सप्लाई करते हैं।

गिरफ्तारी के दौरान उप निरीक्षक चन्द्रमणि पाण्डेय, उप निरीक्षक शिवमणि मिश्रा, उप निरीक्षक यूटी शिवम कन्नौजिया, आरक्षी शक्ति सिंह, अतुल मिश्रा, राहुल पुरी, ललित सोनी, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0