जिला कारागार का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

जनपद न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह...

Sep 27, 2024 - 00:42
Sep 27, 2024 - 00:44
 0  1
जिला कारागार का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

चित्रकूट। जनपद न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीजेएम राजेंद्र प्रसाद भारती, अपर जिला जज विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नीलू मेनवाल ने संयुक्त रूप से गुरुवार को जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था सहित कैदियों के खानपान आदि का जायजा लिया।

उन्होंने महिला बैरक में निरुद्ध महिला कैदियों, चिकित्सालय, पाकशाला, हाईसिक्योरिटी, बैरको का निरीक्षण किया। जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने महिला व पुरुष कैदियों से खानपान व समस्याओं के बारे में जानकरी ली। अस्पताल वार्ड की व्यवस्थाएं देखी। कैदियों से स्वास्थ्य लाभ के बारे में पूंछा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास सिंह को निर्देश दिए कि कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहें। हाईसिक्योरिटी में कैदियों से समस्याओं के बारे में जानकारी की। पाकशाला में मीनू के अनुसार रोटी, सब्जी, चना की दाल बनते हुएं पाया गया। जेल अधीक्षक से कहा कि कैदियों को भोजन, नाश्ता प्रतिदिन मीनू के मुताबिक शुद्धता के साथ दिया जाए। इसमें कोई अव्यवस्था नहीं होना चाहिए। तत्पश्चात उन्होंने भजन कीर्तन करने वाले कुछ कैदियों से पूजापाठ, हवन आदि के बारे में जानकारी ली। निरक्षर कैदियों के पठन पाठन को भी देखा एवं उन्हें शिक्षा किट भी वितरण किया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक शशांक पांडेय, उप कारापाल राजीव कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0