धान खरीद केंद्रों में किसानों से पल्लेदारी के नाम पर अवैध वसूली बंद हो
भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी ने गुरुवार को आरोप लगाया है कि धान क्रय केंद्रों में इस समय...

भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी ने गुरुवार को आरोप लगाया है कि धान क्रय केंद्रों में इस समय किसानों से पल्लेदारी के नाम पर 40 रुपए प्रति कुंतल के हिसाब से अवैध वसूली की जा रही है। जिसे बंद न किया गया तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होगा।
यह भी पढ़ें - पड़ोसी से बदला लेने के लिए इस युवक ने लिया खौफनाक फैसला
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के चित्रकूट धाम मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी का आरोप है कि बांदा और खुरहण्ड की मंडियों में किसानों से धान खरीद के दौरान अवैध वसूली की जा रही है। उनका कहना है कि किसानों को केवल उतराई, सफाई और छनाई के लिए शासनादेश के मुताबिक 20 रुपए प्रति कुंतल देने के लिए निर्धारित किया गया है।
यह भी पढ़ें - चित्रकूट की जेल में बंद, दोनों विधायकों के बैरक की तलाशी
जबकि किसानों से 40 रुपए वसूल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 20 रुपए अतिरिक्त पल्लेदारी के नाम पर वसूल किया जाता है जबकि सरकार द्वारा पल्लेदारों को प्रति कुंतल साढ़े 11रुपए देय है। इस पैसे को ठेकेदार और विभाग के लोग मिलकर बंदरबांट कर रहे हैं। यह पैसा पल्लेदारों को मिलना चाहिए।किसान नेता ने कहा कि इसी तरह अतर्रा, बिसंडा, नरैनी, बबेरू और बदौसा की मंडियों में किसानों से ढाई किलो प्रति कुंतल धान लिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें - यूपी में मथुरा-झांसी तीसरी रेल लाइन परियोजना (274 किमी) ने पकडी स्पीड
इस धान की कीमत 51रुपए होती है। इस लूट खसोट को बंद किया जाना चाहिए अन्यथा किसान इस भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरने को मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी मंडियों में इसी तरह अवैध वसूली की गई थी। तब किसानों को धरना प्रदर्शन करना पड़ा था, उस समय अवैध वसूली बंद हुई थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एडीएम बांदा को अवगत कराया गया है।
What's Your Reaction?






