महोबा : ओलावृष्टि से फसल को हुई क्षति से आहत एक किसान ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या
उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कबरई क्षेत्र में ओला वृष्टि से फसल को हुई क्षति से आहत एक किसान ने आज फांसी लगा..

उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कबरई क्षेत्र में ओला वृष्टि से फसल को हुई क्षति से आहत एक किसान ने आज फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक आर0 के0 गौतम ने बताया कि बरबई गांव के निवासी 43 वर्षीय किसान लाखन विश्वकर्मा का उसके खेत की मेड पर स्थित पेड़ में फांसी पर लटका शव बरामद किया गया है।
यह भी पढ़ें - चित्रकूट : ट्रेन में व्यापारी के बैग से लाखों की नकदी बरामद
इसकी सूचना पुलिस को ग्रामीणों से मिली। मृतक के परिजनों के मुताबिक लाखन सुबह खेत जाने की बात कह कर घर से निकल गया था। दोपहर तक उसके वापस न लौटने पर परिवारीजनों द्वारा खोजबीन किये जाने पर घटना की जानकारी हुई।
किसान के आत्महत्या कर लेने की खबर से उसके घर मे कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक किसान के शव को अपने कब्जे में लिया है और उसकी मौत का कारण जानने के लिए शव को पोष्ट मार्टम हेतु भेजा है।
यह भी पढ़ें - जहरीली शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसान लाखन के खुदकुसी कर लेने की वजह अभी स्पष्ट नही है। परिजनों के मुताबिक वह यहां पिछले चार दिनों तक लगातार हुई बारिश और ओला वृष्टि से फसल खराब हो जाने को लेकर बेहद चिंतित था। यही कारण था कि आज मौसम खुलते ही वह खेत की ओर दौड़ गया।
आशंका है कि फसलों को चौपट देख कर बुरी तरह आहत हुए लाखन ने मौके पर ही अपने गमछे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान के पास करीब 4 बीघा कृषि भूमि थी। जिस पर होने वाली फसल पर पूरा परिवार निर्भर था। इसके अलावा लाखन मजदूरी करके अपना गुजारा करता था। जिले में फसल खराब होने से क्षुब्ध होकर किसान के आत्महत्या करने की दो दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है।
यह भी पढ़ें - जिला खाद्य विपणन अधिकारी के उत्पीड़न से महिला का गर्भपात
What's Your Reaction?






