चित्रकूट में 15 दिसम्बर को होगा हिन्दू एकता महाकुम्भ का आयोजन

भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में पद्म विभूषण जगदगुरू स्वामी रामभद्राचार्य की अध्यक्षता में 15 दिसम्बर को होने जा रहे हिन्दू एकता..

चित्रकूट में 15 दिसम्बर को होगा हिन्दू एकता महाकुम्भ का आयोजन

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक अनिल जी,डीएम और एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में पद्म विभूषण जगदगुरू स्वामी रामभद्राचार्य की अध्यक्षता में 15 दिसम्बर को होने जा रहे हिन्दू एकता महाकुम्भ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने बेड़ी पुलिया के समीप स्थित कार्यक्रम- स्थल का दौरा किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम के लिए निर्धारित स्थान का ले-आउट देखा। आयोजकों से सुरक्षा तथा अग्निशमन से संबन्धित जानकारी प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें - पाक अधिकृत कश्मीर पर 2024 से पूर्व होगा भारत का कब्जा

उन्होंने यातायात व्यवस्था सहित पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए उन्होंने विशिष्ट अतिथियों के सुरक्षा तथा प्रोटोकॉल से संबन्धित सुझाव दिया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए आवश्यक सुविधाओं तथा सुरक्षित भीड़ प्रबंधन का भी विश्लेषण किया गया।

इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक अनिल ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अनिल ने कार्यक्रम के संयोजक आचार्य रामचन्द्र दास को कार्यक्रम से संबन्धित आवश्यक बिन्दुओं पर अपने सुझाव दिये। उन्होंने इस कार्यक्रम में आरएसएस से आने वाले संभावित अधिकारियों की आवश्यकताओं तथा उनके पदानुक्रमिक महत्व से संबन्धित जानकारी प्रदान की।

यह भी पढ़ें - भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट से प्रियंका गाँधी करेंगी बुंदेलखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद

  • ऐतिहासिक कार्यकम को संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत देश भर की नामचीन हस्तियों का लगेगा जमावड़ा

रविवार को कार्यक्रम के संयोजक आचार्य रामचन्द्र दास ने बताया कि इस संक्रमणशील विश्व में हिन्दू समाज को आत्ममंथन करने की आवश्यकता को देखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में समाज की संगठित शक्ति उल्लेखनीय मील के पत्थर स्थापित किए हैं। उनकी संगठित शक्ति से घबराकर अवसरवादी शक्तियाँ जाति, पंथ के भेद के आधार पर मतभेद पैदा करना चाहती हैं।

उन्होने चित्रकूट के अधिकारियों तथा स्थानीय निवासियों सेमेजबानी तथा सहयोग की अपेक्षा की है।स्थलीय निरीक्षण के दौरान नत्थू लाल मास्टर,राजा कुशवाहा, आचार्य हिमांशु त्रिपाठी, राजा निषाद, राम सनेहीकुशवाहा,आशारामकुशवाहा, राम गोपाल, अनिल कुमार, अंबिका प्रसाद, शिवा कुशवाहा,चन्द्रप्रकाश, डॉ अनिल त्रिपाठी, ई मुकेश चन्द्र मिश्रा इत्यादि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के स्थल का भूमि पूजन कार्यक्रम अध्यक्ष पद्म विभूषण जगदगुरू रामभद्राचार्य के कर कमलों से 15 नवम्बर को होना है। जिसके अंतर्गत कार्यक्रम के लिए अपने संसाधन उपलब्ध करने के लिए स्थानीय निवासियों सहित किसानों का सम्मान किया जाना है।

यह भी पढ़ें - सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई कंगना रनौत, यूजर्स कर रहे पद्मश्री वापस लेने की मांग 

हि.स

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1