भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट से प्रियंका गाँधी करेंगी बुंदेलखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की राजनैतिक जमीन मजबूत करने में जुटी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 17 नवम्बर को भगवान श्रीराम..

- 17 नवम्बर के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी के दौरे की तैयारियों में जुटे कांग्रसी
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की राजनैतिक जमीन मजबूत करने में जुटी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 17 नवम्बर को भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट पहुंचेगी। धर्म नगरी के आराध्य भगवान कामतानाथ के दर्शन और पूजन करने के बाद मन्दाकिनी के रामघाट पर महिलाओ से संवाद कर बुंदेलखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार का शंखनाद करेंगी।
देश के सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल बजते ही भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस समेत सभी राजनैतिक दलों ने भाजपा के गढ़ बन चुके बुन्देलखण्ड में सेंध लगाने की कवायद तेज कर दी है। आजादी के बाद से 90 के दशक तक बुंदेलखड में एकछत्र राज्य करने वाली कांग्रेस का आज पूरी तरह से सफाया हो चुका है।
यह भी पढ़ें - श्री रामायण यात्रा स्पेशल ट्रेन 14 नवम्बर को चित्रकूट आयेगी
चित्रकूट जिले की कर्वी विधानसभा से 1984 में शिवनरेश मिश्रा और मानिकपुर विधानसभा सीट से 1962 में सियादुलारी के बाद कांग्रेस पार्टी से कोई विधायक नहीं बना। जबकि 1984 में बांदा लोकसभा सीट से भीष्मदेव दुबे का नाम कांग्रेस पार्टी के अंतिम सांसद के रूप में दर्ज है।
इसके बाद से 2017 तक के हुए विधानसभा चुनाव में चित्रकूट जिले की किसी भी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी का खाता तक नहीं खुल सका। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनने के बाद से हासिये पर जा चुकी कांग्रेस पार्टी में जान आते नजर आ रही है।
पहले बसपा फिर सपा और अब भाजपा के गढ़ बन चुके बुंदेलखंड में सेंध लगाने के लिए प्रियंका गांधी 17 नवम्बर को चित्रकूट के दौरे पर आ रही है। जिसको लेकर चित्रकूट जिले में राजनैतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें - यातायात प्रभारी द्वारा वाहनों की चेकिंग, 65 वाहनों से 60,000 रूपये किया पेन्डिंग ई-चालान
बुंदेलखंड के वरिष्ठ कांग्रसी नेता प्रदुम्न दुबे उर्फ लालू, टी एन शुक्ला और पुष्पेंद्र सिंह आदि का कहना है कि यूपी का बुंदेलखंड कभी कांग्रेस पार्टी का मजबूत गढ़ रहा है। अब प्रियंका गांधी के यूपी की कमान संभालने के बाद कांग्रेसियो में नई जान आई है।
पूरे बुंदेलखंड में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। महिलाओं को 40 प्रतिशत भागेदारी एवं लड़की हूं, लड़ सकती हूं जैसा नारा एवं सरकार बनने पर छात्राओं को स्कूटी देने की घोषणा करके महिलाओं को उनकी ताकत का अहसास कराया है।
प्रियंका गांधी के बुंदेलखंड के दौरे से निश्चित रूप से पार्टी को बड़ी मजबूती मिलेगी। जिसका असर 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर नजर आएगा। प्रियंका गांधी से पूरे यूपी के कोंग्रेसियों और प्रदेश वासियो का खासी उम्मीदे हैं।
यह भी पढ़ें - हबीबगंज रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बना कर दिया जा रहा है यह नया नाम
वहीं, चित्रकूट के कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल का कहना है राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को यूपी के सत्ता वापसी की उम्मीद जगी है। राम की तपोभूमि चित्रकूट आने के बाद प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी चित्रकूट के आराध्य भगवान कामतानाथ के दर्शन-पूजन के बाद मन्दाकिनी के रामघाट में महिलाओं से संवाद करने का कार्यक्रम है।
चित्रकूट से ही प्रियंका गांधी बुंदेलखंड में विधानसभा चुनाव 2022 फतेह करने के लिए प्रचार का शंखनाद करेगी। बताया कि इस दौरान अन्य दलों के कई बड़ी राजनैतिक हस्तियों के भी कोंग्रस का दामन थमने की सम्भावना है।
यह भी पढ़ें - सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई कंगना रनौत, यूजर्स कर रहे पद्मश्री वापस लेने की मांग
हि.स
What's Your Reaction?






