सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई कंगना रनौत, यूजर्स कर रहे पद्मश्री वापस लेने की मांग

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कंगना रनौत इन दिनों..

Nov 12, 2021 - 08:00
Nov 12, 2021 - 08:06
 0  6
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई कंगना रनौत, यूजर्स कर रहे पद्मश्री वापस लेने की मांग
कंगना रनौत (Kangana Ranaut)

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कंगना रनौत इन दिनों अपनी आजादी वाले बयान को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।

कंगना ने गुरुवार को अपने एक बयान में कहा था कि-'देश को 1947 में तो आजादी भीख में मिली थी जबकि देश को असली आजादी साल 2014 में मिली। उनके इस बयान का इशारा नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की तरफ था।

यह भी पढ़ें - 10-13 नवंबर के बीच हो सकती है राजकुमार-पत्रलेखा की शादी, पिंकसिटी में जोरों पर तैयारियां

कंगना का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनका जमकर विरोध किया जा रहा है। वहीं, यूजर्स उन्हें काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। इसके साथ ही यह मामला राजनितिक तूल भी पकड़ रहा है।अपने इस बयान की वजह से कंगना एक बार फिर से विवादों में घिर गईं हैं।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut)

ट्विटर पर कंगना रनौत का नाम ट्रेंड कर रहा है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ कई राजनेता भी सरकार से उन्हें दिए गए पद्मश्री पुरस्कार को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। ट्विटर पर कंगना रनौत का नाम ट्रेंड कर रहा है। वरुण गांधी, नवाब मालिक आदि समेत कई नेता और सोशल मीडिया यूजर कंगना के इस बयान की निंदा कर रहे हैं और उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - बॉक्स ऑफिस में फिल्म अन्नाथे और फिल्म सूर्यवंशी का जलवा

यह भी पढ़ें - बॉलीवुड हस्तियों ने शाहरुख़ खान को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

हि.स

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1