रामदल में जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा, सुरक्षा व्यवस्था में जुटी रही पुलिस

दशहरा की पूर्व संध्या पर मुख्यालय के विभिन्न मार्गों से होकर रामदल निकला। जगह-जगह घरो के बाहर महिलाओं व...

Oct 12, 2024 - 00:47
Oct 12, 2024 - 00:50
 0  4
रामदल में जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा, सुरक्षा व्यवस्था में जुटी रही पुलिस

श्रीराम के जयघोष के साथ निकला भव्य रामदल

चित्रकूट। दशहरा की पूर्व संध्या पर मुख्यालय के विभिन्न मार्गों से होकर रामदल निकला। जगह-जगह घरो के बाहर महिलाओं व पुरुषों ने रामदल को रोक श्री राम और लक्ष्मण की आरती कर पुष्प वर्षा की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में एसपी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।

नगर पालिका परिषद ने गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ महानवमी के दिन नगर में राम दल निकाला। जिसमें राम की सेना के रूप में बड़ी तादाद में नगरवासियों की मौजूदगी रही। रामलीला भवन में प्रभु श्री राम, लक्ष्मण, हनुमान की आरती पूजन कर राम दल को अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, समाजसेवी विवेक अग्रवाल, ईओ लालजी यादव, अभिमन्यु भाई, सभासद शंकर यादव, अनुज निगम, पवन बद्री, राजा साहू, राकेश केसरवानी आदि ने रवाना किया। गाजे बाजे डीजे, हाथी घोड़ा और करीब एक दर्जन झांकी और कलाकार रामलीला का मंचन करते हुए पूरे नगर में जय श्री राम की जय जयकार करते हुए रामदल का शानदार प्रदर्शन किया। जगह-जगह नगरवासियों ने श्री राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आरती उतारी। पुष्प वर्षा कर राम दल में शामिल राम भक्तों का स्वागत किया। अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि यह ऐतिहासिक रामलीला 163 वर्षों से पूर्वजों के द्वारा शुरू की गई थी जो आज भी  परंपरागत ढंग से नगर पालिका और नगरवासियों के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को विशाल राम दल शहर की  मुख्य सड़कों में निकाल गया। रामदल में प्रमुख रूप से गिरीश अग्रवाल, नरोत्तम सिंह, राजीव श्रीवास्तव, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, मुन्ना करवरिया, अरुण त्रिपाठी, राजू बनारसी, नरेश केशरवानी, राजेश सोनी, महेश जायसवाल, शुभम केसरवानी, जानकी शरण गुप्ता, जेई संतोष कुमार राठौर, सुंदर लाल मिश्र, कमलाकांत शुक्ला, रवि कौशल, अभिषेक सिंह, अंकित जायसवाल, ज्ञान गुप्ता, सुभाष गुप्ता, कर्मोत्तम सिंह, लवकुश आदि मौजूद रहे। एसपी अरुण कुमार सिंह ने पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0