परिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के क्रम...

Jun 18, 2024 - 01:32
Jun 18, 2024 - 01:34
 0  2
परिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया

चित्रकूट(संवाददाता)। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए किये जा रहे प्रयासों के क्रम में महिला थाना की पुलिस टीम द्वारा आपसी परिवारिक झगडे को समाप्त कराकर परिवार में सुलह कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया।

आवेदिका रेनू देवी पत्नी सोनू निवासी डाही मुहल्ला थाना मानिकपुर ने अपने पति एवं सुशीला देवी पुत्री ननकउना निवासी कन्हईपुर चकौंध कोतवाली कर्वी ने अपने चाचा के विरुद्ध मारपीट करने के सम्बन्ध में महिला थाना में प्रार्थना पत्र दिया गया। थानाध्यक्ष महिला थाना सविता सरोज तथा महिला आरक्षी दीपिका सिंह द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुनकर समझकर द्वितीय पक्ष से सम्पर्क करके उन्हें महिला थाना बुलाया गया। साथ ही दोनों पक्षों को समझाया गया। दोनों पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में लडाई झगडा न करने तथा परिवारिक कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गयी। आपसी सुलह होने पर दम्पत्ति जोडे को एक दूसरे के साथ आपस में सामन्जस्य बिठाकर एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने की सलाह दी गयी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0