प्रमुखता से कराए जाएंगें विकास कार्य : सांसद

आज ग्राम पंचायत रैपुरा में समाजवादी पार्टी की विधानसभा मानिकपुर एवं ब्लॉक अध्यक्ष मानिकपुर, मऊ...

Sep 25, 2024 - 00:19
Sep 25, 2024 - 00:21
 0  1
प्रमुखता से कराए जाएंगें विकास कार्य : सांसद

सपा विधानसभा की हुई मासिक बैठक

चित्रकूट। आज ग्राम पंचायत रैपुरा में समाजवादी पार्टी की विधानसभा मानिकपुर एवं ब्लॉक अध्यक्ष मानिकपुर, मऊ, रामनगर की साामूहिक मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत कर पार्टी के लिए काम किया। आगे आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में इस जीत को बरकरार रखा जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती ही सरकार गठन की नीव होती है। सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपने ब्लॉक में पीडीए को जोड़ने का काम करें। पार्टी के कार्यकर्ता हर गांव में पार्टी की नीतियों को बताकर संगठन को मजबूत करने का काम करें। जिससे 2027 के विधानसभा चुनाव को जीतकर प्रदेश में समाजवादी सरकार बना अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

सांसद कृष्णा पटेल ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। किसी कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। विकास योजनाओं को प्रमुखता से कराया जायेगा। जिससे क्षेत्र से युवाओं का पलायन रुके। स्वास्थ्य व्यस्थाओँ को सुचारू रूप से संचालित किया जाए। ग्राम पंचायत स्तर में विकास में बाधा डालने वाले अधिकारियों की जानकारी कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दें। इस अवसर पर निर्भय सिंह पटेल, सत्यनारायण पटेल, गजाधर निषाद, मनीष पटेल, जगदीश यादव जितेंद्र सिंह, हरि यादव, लवलेश यादव, शंकर दयाल यादव आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0