डीएम ने महर्षि बाल्मीकि आश्रम के पर्यटन विकास का किया निरीक्षण

डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने महर्षि वाल्मीकि आश्रम लालपुर में कराये जा रहे पर्यटन विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया...

Sep 25, 2024 - 00:12
Sep 25, 2024 - 00:13
 0  4
डीएम ने महर्षि बाल्मीकि आश्रम के पर्यटन विकास का किया निरीक्षण

चित्रकूट। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने महर्षि वाल्मीकि आश्रम लालपुर में कराये जा रहे पर्यटन विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपनिदेशकध् प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वाल्मीकि आश्रम में पर्यटन विकास के अंतर्गत प्रथम फेज में दो गेट निर्माण, शेड, सीढ़ियों का निर्माण, वॉटर टैंक, रेलिंग, शौचालय, यात्री शेड, बेंचेज, लाइटिंग आदि का कार्य कराया गया है। डीएम ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति के सामने जो पौधा लगाए गए हैं उनको दूसरे स्थान पर लगाया जाए। पेंटिंग कराएं। मूर्ति में लाइटिंग का कार्य जो शेष है उसे पूरा करें। उन्होंने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव से कहा कि असावर माता मंदिर की जो सीढीओ का कार्य शेष है उसे फेज टू में लेकर कराया जाए। उप जिलाधिकारी मानिकपुर पंकज वर्मा से कहा कि रोपवे के निर्माण के लिए जो वन विभाग की जमीन ली जानी है उसमें देख ले कि कितनी जमीन लगेगी। ताकि अन्य जगह वन विभाग को भूमि उपलब्ध कराई जा सके। साफ सफाई अच्छी तरह से कराई जाए। मुख्य गेट के पास जो स्लोप है वहां पर स्टेप बनाया जाए। उन्होंने कहा कि ऊपर शौचालय, यूरिनल, प्रकाश व्यवस्था को भी फेज टू में लिया जाए।

इसके बाद डीएम ने पर्यटन विकास के अंतर्गत पर्यटन सुविधा केंद्र व सांस्कृतिक भवन निर्माण का भी निरीक्षण किया। जिसमें कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि दोनों कार्यों में रिटेनिंग वॉल का कार्य पूरा हो गया है। पर्यटन सुविधा केंद्र में छत पड़ गई है। शेष कार्य चल रहा है। सांस्कृतिक भवन में छत पड़ रही है। इस पर उन्होंने निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्माण कार्य के लिए जो समय सीमा निर्धारित किया गया है उसी के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कराया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0