कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बांदा के अमन त्रिपाठी के परिवार से मिलीं, कही ये बात
अमन त्रिपाठी की मां ने जब हत्याकांड की घटना रोते हुए बताई तो भावुक होकर प्रियंका ने गले लगा लिया..

अमन त्रिपाठी की मां ने जब हत्याकांड की घटना रोते हुए बताई तो भावुक होकर प्रियंका ने गले लगा लिया।
यह भी पढ़ें - महोबा की प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका ने किये जनता से किये विकास के ढेरों वादे
जनपद के बहुचर्चित अमन त्रिपाठी हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर पिछले 5 दिन से अपने पति के साथ अनशन पर बैठु भाजपा की पूर्व सभासद मधु त्रिपाठी ने प्रियंका गांधी से प्रतिज्ञा रैली में मिलकर घटना की जानकारी रोते हुए बताई, तो भावुक होकर प्रियंका गांधी ने उसे गले से लगा लिया।
बताते चलें कि शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी अनशन स्थल पर भाजपा नेता संजय त्रिपाठी और उनकी पत्नी से मिलकर बेटे अमन त्रिपाठी की हत्या पर संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय का भरोसा दिया था।
साथ ही यह भी कहा था कि इस मामले को पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तक पहुंचाया जाएगा।
इसी संदर्भ में आज महोबा में आयोजित प्रतिज्ञा रैली के दौरान मधु त्रिपाठी प्रियंका गांधी से अलग से मिली और घटना से जुड़ी जांच की पत्रावली सौंपते हुए घटना की पूरी जानकारी रोते हुए दी।तब भावुक होकर प्रियंका गांधी ने उसे गले लगा लिया।
इस दौरान प्रियंका गांधी ने सीबीआई जांच की मांग का समर्थन करते हुए आश्वासन दिया कि वह स्वयं भी इस मामले की जांच के लिए पैरवी करेंगी।
यह भी पढ़ें - पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू ने दिया विवादित बयान, भाजपाइयों में आया उबाल
यह भी पढ़ें - महोबा में उमड़ा जनसैलाब, प्रियंका गाँधी ने कहीं ये बड़ी बातें
यह भी पढ़ें - दशकों तक बुंदेलखंड के लोगों ने लूटने वाली सरकारें देखीं, पहली बार विकास वाली सरकार
बांदा के 14 वर्षीय अमन त्रिपाठी की बर्बर तरीके से हत्या की गयी है। अमन की मां एक महीने से न्याय माँग रही है लेकिन अपराधियों को राजनीतिक सरंक्षण दिया जा रहा है। उन्हें न्याय का हक है।@myogiadityanath जी अपराधियों को संरक्षण देना बंद करिए। तुरंत CBI की जाँच कराइए।.. 1/2 pic.twitter.com/TVJx7vl2jC
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 27, 2021
What's Your Reaction?






