महोबा में उमड़ा जनसैलाब, प्रियंका गाँधी ने कहीं ये बड़ी बातें, देखिये यहाँ

बुंदेलखंड से पुराने रिश्तों को मजबूत करने और सियासी जमीन तैयार करने महोबा पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने..

महोबा में उमड़ा जनसैलाब, प्रियंका गाँधी ने कहीं ये बड़ी बातें, देखिये यहाँ
राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा

बुंदेलखंड से पुराने रिश्तों को मजबूत करने और सियासी जमीन तैयार करने महोबा पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने प्रतिज्ञा रैली के मंच पर पहुंचते ही उनका वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद हैं। प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी का संबोधन प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री पर केंद्रित रहा।

यह भी पढ़ें - पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू ने दिया विवादित बयान, भाजपाइयों में आया उबाल

उन्होंने कहा कि आठ हजार करोड़ के जहाज पर प्रधानमंत्री जी घूमते हैं लेकिन प्रति व्यक्ति प्रतिदन की आय नहीं बढ़ा सकते हैं, किसानों का कर्ज नहीं माफ कर सकते हैं। योगी जी और मोदी जी तपस्या नहीं कर रहे, वो तो बड़े बड़े जहाजों में घूम रहे हैं। यहां पर देश का श्रमिक और नौजवान कर रहा तपस्या कर रहा है। बीते दस दिनों में बुंदेलखंड में यह उनका दूसरा दौरा है, इससे पहले वह मध्य प्रदेश के सीमा वाले चित्रकूट के रामघाट पर महिलाओं से संवाद करने आई थीं। प्रधानमंत्री की महोबा में जनसभा के बाद कांग्रेस की रैली को लेकर सियासी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। 

priyanka gandhi railly, chhatrasal ground mahoba

महोबा के छत्रसाल स्टेडियम में कांग्रेस ने प्रतिज्ञा रैली में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रियंका गांधी बदलाव की आंधी हैं, यह लोगों की आवाज है और विश्वास और भरोसा है। उन्होंने कहा कि आज बुंदेलखंड के लोगों को जरूरत है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की, क्योंकि वह जानते हैं कि वो जो वादा करेंगे वो निभाएंगे। बुंदेलखंड की आवाज और पीड़ा को राहुल गांधी ने सुना था और यूपीए की पूर्ववर्ती केंद्र की सरकार ने बुंदेलखंड के लिए दस हजार करोड़ बुंदेलखंड को दिया। आज यहां सड़कें दिख रही हैं, वो यूपीए की सरकार में किया गया विकास बयां कर रही है।

यह भी पढ़ें - 139 वर्ष पहले राजा मलखान सिंह जूदेव ने शुरू कराया था यह प्रसिद्ध मेला

रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूपी के सीएम पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं के चरणों में बैठकर राजा महाराज उनसे ज्ञान लिया करते थे लेकिन आज उनके कंधे पर हाथ रखा जा रहा है, ये संत महात्माओं का अपमान है। विरोधी दल के नेता संत महात्मा से ऊपर उठ गए हैं, ये हमारी भारतीय परंपरा का अपमान है।

priyanka gandhi railly, chhatrasal ground mahoba

योगी आदित्यनाथ को मोदी कुछ नहीं समझते है और तभी कंधे में हाथ रखे दिखाई देते हैं। अभी तक जाति के आधार वोट पड़े थे और उनके मुख्यमंत्री बने थे, एक समय आया धर्म के नाम पर वोट पड़े और उनके नेता मुख्यमंत्री बने। अब सब लोग चर्चा कर रहे हैं कि हमने जाति और धर्म के नाम पर वोट दिया लेकिन हमको मिला क्या। यही कारण है कि कांग्रेस की प्रतिज्ञा लेकर आपके बीच आई हैं कि किसानों को 2500 रुपये क्विंटल में धान खरीदेंगे और चार सौ में गन्ना खरीदेंगे। लड़की हूं लड़ सकती हूं, इस नारे के साथ महिलाओं और लड़कियों के लिए वादे किए हैं।

यह भी पढ़ें - दशकों तक बुंदेलखंड के लोगों ने लूटने वाली सरकारें देखीं, पहली बार विकास वाली सरकार

priyanka gandhi railly, chhatrasal ground mahoba

What's Your Reaction?

like
3
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2