भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती व एसआईआर अभियान की हुई कार्यशाला

भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य की अध्यक्षता मं भारतरत्न अटलबिहारी बाजपेयी की जयंती पर विचार गोष्ठी एवं एसआईआर...

Dec 30, 2025 - 10:47
Dec 30, 2025 - 10:47
 0  2
भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती व एसआईआर अभियान की हुई कार्यशाला

चित्रकूट। भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य की अध्यक्षता मं भारतरत्न अटलबिहारी बाजपेयी की जयंती पर विचार गोष्ठी एवं एसआईआर अभियान की कार्यशाला संपन्न हुई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल व विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी डॉ अनिल यादव, आशीष मिश्र, संयोजक पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि अटल जी विकसित भारत के शिल्पकार हैं। जिनके नेतृत्व में भारत अटल परमाणु शक्ति बना। पश्चिमी ताकत को घुटने टेकवाए। कूटनीति से भारत को अगुआ किया। संवाद, संयम, प्रयास, समन्वय अटल जी के विशेष गुण हैं। कवि, लेखक, पत्रकार, नेता के रूप में कार्य किया। कहा कि एसआईआर मतदाता सूची शुद्धिकरण का अभियान है। एसआईआर सिर्फ इण्डियन रहेंगे। हर कार्यकर्ता का संकल्प है डिटेक्ट डिलीट डिपोर्ट थ्रीडी। मतदाता सूची का शुद्धिकरण ध्येय है। एसआईआर से घुसपैठिए लुंगी  उठाकर भाग रहे हैं जो कहते कागज नहीं दिखाएंगे उन सबके कागज चेक होंगे। सभी कार्यकर्ता संकल्प लेकर एसआईआर में जुट जाएं। जिला प्रभारी डॉ अनिल यादव ने कहा कि राष्ट्र प्रथम के विचार को जीवन में अंगीकृत करे। यही अटल जी को सच्ची श्रद्धांजली है। सभी कार्यकर्ता अपने बूथ पर 18 साल के हर युवा को मतदाता बनाए। आशीष मिश्र ने कहा कि अटल जी सबके प्रेरणास्रोत हैं। एसआईआर अभियान में सब कार्यकर्ता संगठित होकर लगे। पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि यह संगोष्ठी भारतरत्न अटल जी के विचार व कृतित्व पर विमर्श के लिए आयोजित है। आभार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कहा कि हर कार्यकर्ता संकल्प लेकर एसआईआर अभियान को शत प्रतिशत पूर्ण करेंगे। पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, भैरो प्रसाद मिश्र ने भी सम्बोधित किया। संचालन करते हुए जिला महामंत्री आलोक पांडेय ने कहा कि क्षणिक जीत में दीर्घ हार में, जीवन के शत शत आकर्षक, अरमानो को जलना होगा, कदम मिलाकर चलना होगा। इस दौरान क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी दीप अवस्थी, उमेश, दिनेश मिश्रा, रंजना उपाध्याय, दिनेश तिवारी, चन्द्र प्रकाश खरे, जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, नरेंद्र गुप्ता, पंकज अग्रवाल, अरविंद मिश्रा, गुलाब पटेल, देव त्रिपाठी, जय प्रकाश, जगदीश गौतम, शिवाकांत पांडेय, हीरो मिश्रा, दिव्या त्रिपाठी, राखी चौबे आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0