कार्यकर्ता कांग्रेस संगठन को गांव-गांव में करें मजबूत : कोऑर्डिनेटर
संगठन सृजन अभियान की बैठक कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई...
                                संगठन सृजन अभियान की हुई बैठक
चित्रकूट। संगठन सृजन अभियान की बैठक कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस मौके पर जिला कोऑर्डिनेटर आदित्य स्वरूप पांडेय व दिनेश यादव मौजूद रहे।
कोऑर्डिनेटर आदित्य स्वरूप पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के अनुसार सभी लोगों को साथ लेकर गांव-गांव में कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने का काम करना है। 40 दिनों में ब्लॉक स्तर, न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत में संगठन को नए सिरे से मजबूती प्रदान करना है। कोऑर्डिनेटर दिनेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे, राहुल गांधी, अजय राय के संदेश को लेकर सभी को गांव-गांव बैठक आयोजित कर सभी समुदाय को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम करना और कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करना है। जिलाध्यक्ष ने दोनों कोऑर्डिनेटर के जनपद आगमन पर स्वागत किया। कांग्रेस संगठन को जिला, ब्लॉक, न्याय पंचायत व गांव स्तर पर मजबूत करने का काम करेगी। सभी समुदाय को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर रंजना पांडेय, पीसीसी सदस्य अवधेश करवरिया, महेंद्र सिंह, शिव गुलाम वर्मा, विजयमणि त्रिपाठी, कालीचरण राजपूत, विनय सिंह, भगवानदीन, चुनबाद प्रसाद आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
        Like
        0
    
        Dislike
        0
    
        Love
        0
    
        Funny
        0
    
        Angry
        0
    
        Sad
        0
    
        Wow
        0
    
