राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर मे स्वंय सेवकों, ग्रामवासियों ने पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ
राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसा माध्यम है जो वैदिक काल के समय चरितार्थ था एक साथ चलों,एक साथ बैठो ,एक साथ मिलकर भोजन करें...
वर्तमान समय में हमें पर्यावरण संरक्षण की बहुत बड़ी आवश्यकता है : कुलपति
चित्रकूट। राष्ट्रीय सेवा योजना एक ऐसा माध्यम है जो वैदिक काल के समय चरितार्थ था एक साथ चलों,एक साथ बैठो ,एक साथ मिलकर भोजन करें यही वैदिक काल में होता रहा है। हम आपको देखकर यही कह सकते हैं जो आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में साथ साथ सीख रहे हैं वह अनुकरणीय, अकल्पनीय है। उक्त बातें मुख्य अतिथि कुलपति प्रो शिविर कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर में स्वय -सेवकों को संबोधित करते कहा कि वर्तमान समय में हमें पर्यावरण संरक्षण की बहुत बड़ी आवश्यकता है। हमारे घर के आस- पास चारों तरफ पेड़- पौधे का रोपण कर हरियाली होनी चाहिए जिससे आक्सीजन लेवल बना रहे। आपने इस उच्च प्राथमिक विद्यालय, कुशवाहा बस्ती में शिविर लगाकर अच्छा कार्य किया है और इस परिसर में बहुत ही सुंदर, प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिल रही है।
उन्होंने निजी सचिव कुलाधिपति आरपी मिश्रा, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ आनंद कुमार, समस्त कार्यक्रम अधिकारी एसपी मिश्रा, डा संजय कुमार नायक, श्रीमती भविष्या माथुर, विधालय परिवार, सभी स्वयं-सेवकों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुये कहा कि आपने इस गांव में घर- घर जाकर, ग्रामीण लोगों को आमंत्रित कर प्रशंसनीय कार्य किया जा रहा है।’
बौद्धिक कार्यक्रम में निजी सचिव कुलाधिपति आरपी मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना सदैव युवाओं को प्रेरित करती है कि मैं नहीं आप इसका मुख्य उद्देश्य है। आज आपके आयोजन में शामिल ग्रामीण लोगों को देखकर लग रहा है कि आपने बहुत ही परिश्रम किया है। समस्त कार्यक्रम अधिकारियों ने तन-मन से खुद लगकर आपको सेवा,सहयोग,समर्पण की भावना से प्रेरित किया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता फैलाना तथा वृक्षारोपण के प्रति समाज को प्रेरित करना था।
इस अवसर पर विकास भारती एम-सी-ए द्वितीय वर्ष नें कहा कि “आज जिस गति से इंटरनेट और डिजिटल सुविधाएँ तेज हो रही हैं, उसी गति से हमारा पर्यावरण कमजोर होता जा रहा है। यदि तकनीकी विकास के साथ हम प्रकृति का संतुलन नहीं बनाएंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी सभी स्वंय सेवकों, ग्रामवासियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। साथ ही 101 पौधों का वितरण एवं वृक्षारोपण संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में श्रीमती सुधा, डा सुमन मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी डा संजय कुमार नायक, एसपी मिश्रा, श्रीमती भविष्या माथुर उपस्थित रहे। मंच संचालन आस्था चतुर्वेदी ने किया और आभार ज्ञापन रीतेश यादव ने किया ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
