चित्रकूट : यमुना नदी में दो महिलाएं और एक बच्चा सहित तीन लोग डूबे

यमुना नदी में नहाते समय दो महिलाएं और एक बच्चा सहित तीन लोग डूब गए...

Jul 17, 2024 - 03:27
Jul 17, 2024 - 03:31
 0  1
चित्रकूट : यमुना नदी में दो महिलाएं और एक बच्चा सहित तीन लोग डूबे
सांकेतिक फ़ोटो - सोशल मीडिया

मऊ/चित्रकूट। यमुना नदी में नहाते समय दो महिलाएं और एक बच्चा सहित तीन लोग डूब गए। लोगों ने बच्चे को सुरक्षित बचा लिया है, लेकिन दोनों महिलाएं यमुना नदी में लापता हो गईं।

यह भी पढ़े : बांदा तहसील के बाहर स्थित कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

गोताखोरों की टीम कई घंटों से दोनों महिलाओं को खोजने में जुटी हुई है, लेकिन अब तक शव नहीं मिल सके हैं। महिलाओं के शव न मिलने पर एनडीआरएफ की टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : यूपीपीसीएल का रेवेन्यू कलेक्शन 2023-24 में 17 प्रतिशत तक बढ़ा

महिलाएं शादी समारोह की रस्म निभाने के लिए यमुना नदी किनारे गई थीं। मऊ थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर मुहल्ले में शादी समारोह कार्यक्रम में ये महिलाएं आई थीं।

यह भी पढ़े : मानसून की बेरुखी से किसानों की बढ़ी चिंता

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0