शिक्षकों ने पैदल मार्च कर किया विरोध प्रदर्शन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी द्वारा लोकसभा...
चित्रकूट। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी द्वारा लोकसभा मे टेट के सम्बन्ध मे दिये गये शिक्षक विरोधी अलोकतांत्रिक वक्तव्य पर पूरे देश के बीस लाख शिक्षकों की भावनायें आहत हुयी हैं। शिक्षकों के आक्रोश को अपनी आवाज देते हुये उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष व टीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा दिनेश चन्द्र शर्मा के आवाह्न पर देश के हर जनपद मुख्यालय मे विरोध प्रदर्शन करते हुये वक्तव्य की प्रतियां जलाई गयीं।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आवाह्न पर जनपद मुख्यालय मंे बुधवार को जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में सैकडों शिक्षकों ने शहीद पार्क मे एकत्रित होकर वहां से हाथों मे काला कानून वापस लो की तख्तियां लेकर पैदल मार्च करते हुये धनुष चौराहा होते हुये पटेल तिराहा जाकर सरदार बल्लभ भाई पटेल को माल्यार्पण करने के बाद शिक्षा राज्य मंत्री के वक्तव्य की प्रतियां जलाते हुये बिरोध प्रदर्शन किया और सरकार को चेतावनी दी कि यदि शिक्षकों को न्याय नहीं मिला, अध्यादेश लाकर टेट अनिवार्यता आदेश को समाप्त नहीं किया गया तो मार्च मे दिल्ली मे बहुत बडा आंदोलन होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
