टास्क फोर्स ने सीज किया पोकलैंड, जुर्माने की कार्यवाही

डीएम पुलकित गर्ग ने जनपद स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों के माध्यम से मे. एमएम कांस्ट्रक्शन प्रोपराइटर जाफरी बानो...

Feb 12, 2026 - 10:09
Feb 12, 2026 - 10:09
 0  1
टास्क फोर्स ने सीज किया पोकलैंड, जुर्माने की कार्यवाही

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने जनपद स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों के माध्यम से मे. एमएम कांस्ट्रक्शन प्रोपराइटर जाफरी बानो पुत्री फसीउद्दीन निवासी हरचंदपुर देनदा साई धाता फतेहपुर के पक्ष में स्वीकृत तहसील राजापुर स्थित ग्राम सरधुवा स्थित गाटा संख्या 22495 रकबा 8.030 हे. छह माह की अल्प अवधि के लिये स्वीकृत की जांच करायी गयी। जाँच में उपजिलाधिकारी राजापुर, खान अधिकारी व खान निरीक्षक उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान खनन अनुज्ञाधारक द्वारा नदी की जलधारा में कोई खनन कार्य किया हुआ नहीं पाया गया। संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण के क्रम में क्षेत्र से बाहर खनन पाये जाने पर उक पोकलैंड मशीन पर कार्यवाही की लगभग 50 लाख जुर्माने की कार्यवाही की गयी। सरघुवा राजापुर मार्ग पर टास्क फोर्स द्वारा उपखनिज बालू, मोरम का ओवरलोड परिवहन किये जाने पर एक ट्रक के विरुद्ध कार्यवाही की गयी है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0