नवसृजित पुलिस चौकी कौहारी का एसपी ने किया उद्घाटन
जनपद में पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह...
चित्रकूट। जनपद में पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने क्षेत्राधिकारी राजापुर राजकमल की उपस्थिति में नवसृजित पुलिस चौकी कौहारी थाना पहाड़ी का उद्घाटन किया।
एसपी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ फीता काटकर किया। परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। नवनिर्मित भवन, कार्यालय कक्ष, अभिलेख कक्ष, आगन्तुक कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। उन्होंने कहा कि नवसृजित पुलिस चौकी कौहारी के संचालन से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आमजन को त्वरित एवं सुलभ पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक रामशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ शिवआसरे सिंह, प्रभारी निरीक्षक मऊ दुर्गविजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना रीता सिंह, थानाध्यक्ष पहाड़ी प्रवीण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सरधुवा राम सिंह, नवीन चौकी प्रभारी श्यामदेव सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
