बाल उत्सव में हुई कहानी-पोस्टर प्रतियोगिता

महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय लखनऊ के पत्र के क्रम में जनपद में प्रगति, स्वाभिमान...

Feb 13, 2026 - 10:32
Feb 13, 2026 - 10:33
 0  2
बाल उत्सव में हुई कहानी-पोस्टर प्रतियोगिता

चित्रकूट। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय लखनऊ के पत्र के क्रम में जनपद में प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0 बाल उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने किया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में बाल उत्सव की मेरे बदलाव की कहानी एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं अत्यंत सुंदर, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुईं। सभी प्रतिभागी बच्चों ने पूरे उत्साह, उमंग एवं प्रफुल्लित मन से कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिला समन्वयक सन्तोष कुमार द्वारा सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर जिला नोडल, ब्लॉक नोडल एवं मास्टर ट्रेनर्स का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर चयनित  प्रतिभाशाली बच्चों को प्रचार्य डायट बीके शर्मा, वित्त एवं लेखा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी चित्रकूट, खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर के द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0