सचिव ने विधिक जागरुकता शिविर में दी कानूनी जानकारियां
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इला चौधरी ने गुरुवार को भगवानदीन सिंह विधि महाविद्यालय रगौली कर्वी में विद्यार्थियों...
चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इला चौधरी ने गुरुवार को भगवानदीन सिंह विधि महाविद्यालय रगौली कर्वी में विद्यार्थियों को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सम्बन्ध में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा जागरूकता शिविर का आयोजन कर कारागार में निरुद्ध बंदियों को जागरूक किया।
महाविद्यालय में प्राधिकरण सचिव ने आगामी 22 फरवरी को रामायण मेला परिसर सीतापुर में आयोजित हो रहे मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में सम्बन्ध में बताया कि इस शिविर में प्रशासन और न्याय पालिका के समन्वित प्रयास से हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं का स्टाल लगाकर उनकी मूलभूत आवश्यकताओं, उनके अधिकार और हितों की रक्षा व सुरक्षा तथा उनकी ज्वलंत समस्याओं का त्वरित निदान किया जायेगा।
इसी क्रम में प्राधिकरण सचिव ने जिला कारागार का औचक निरीक्षक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कारागार में निरूद्ध बन्दियों के मध्य विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें जागरूक किया। बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रदेश स्तर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला स्तर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है, जो जरूरतमन्द लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करता है। उन्होंने जेल में निरूद्ध ऐसे बन्दी जिनकी जमानतेें हो गयी है तथा रिहाई शेष है, से वार्ता कर रिहाई के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही किये जाने पर बल दिया। साथ ही 70 वर्ष और अधिक आयु के बन्दियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा शासन एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
