बाबा साहब को सपाईयों ने दी श्रद्धांजलि, विचारो को आत्मसात करने का लिया संकल्प
संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ बीआर अंबेडकर की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर...

चित्रकूट। संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ बीआर अंबेडकर की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई। तत्पश्चात पहाड़ी ब्लॉक के ग्राम पंचायत नहरा में जन्मोत्सव कार्यक्रम हुआ। विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद कृष्णा पटेल मौजूद रहीं।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने डॉ अंबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय समाज में फैले छुआछूत, जातिवाद और असमानता के खिलाफ आवाज उठाने वाले, कमजोर, शोषित, पीड़ित, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं को हक और अधिकार दिलाने के लिए आंदोलन चलाने वाले समानता, न्याय और सामाजिक सुधारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले थे। उन्होंने बताया कि डॉ अंबेडकर एक ऐसा भारत बनाना चाहते थे जहां हर व्यक्ति को समान अधिकार मिलें चाहे वो किसी भी जाति धर्म या वर्ग का हो। उनके सिद्धांत आज भी सार्वभौमिक हैं। बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए के नारे से देश की 90 प्रतिशत आबादी को समानता का हक दिलाए जाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव से संविधान और आरक्षण विरोधी भाजपा सरकार की विदाई करने के लिए पीडीए के लोगों को एकजुट होकर संघर्ष करना पड़ेगा। सांसद कृष्णा पटेल, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्भय सिंह पटेल, वरिष्ठ नेता सूरज सिंह पटेल, बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर कुरील, कोआपरेटिव के पूर्व चेयरमैन लवलेश यादव, अश्विनी विक्की यादव, विशाल मिश्रा, राम प्रसाद यादव, राजा यादव, अमर पटेल, जलाल खान आदि ने अपने विचार रखे। गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने किया। संगीतकार मूलचंद्र यादव ने संगीत मंडली के साथ प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
What's Your Reaction?






