सदगुरु अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

जानकीकुंड में संचालित संस्थान श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट एवं सद्गुरु मित्र मण्डल के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित सदगुरु अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल...

Jan 23, 2026 - 11:07
Jan 23, 2026 - 11:07
 0  6
सदगुरु अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश की 30 से अधिक टीमें कर रही प्रतिस्पर्धा

चित्रकूट। जानकीकुंड में संचालित संस्थान श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट एवं सद्गुरु मित्र मण्डल के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित सदगुरु अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ गुरुवार को किया गया। 22 से 24 जनवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय अंतर्राज्यीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश की लगभग 30 टीमें भाग ले रही हैं।

उद्घाटन समारोह में शिक्षा समिति की अध्यक्ष उषा जैन ने कहा कि सदगुरु वॉलीबॉल टूर्नामेंट की परंपरा लगभग 29 वर्षों से अधिक पुरानी है, जो खेल, सेवा और संस्कारों के प्रति ट्रस्ट की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को नशा, नकारात्मकता और भटकाव से दूर रखते हुए राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं। ट्रस्टी डॉ. इलेश कुमार जैन ने कहा कि वॉलीबॉल जैसे खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान निष्पक्ष खेल, अनुशासन और खेल भावना को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया गया।

इस मौके पर जिला खेल अधिकारी अनुराग सोनकर, मुख्य रेफरी एवं प्राचार्य डॉ तुषारकांत शास्त्री, शंकर दयाल पाण्डेय, सुरेन्द्र तिवारी, राकेश तिवारी, दीपन वाणी, मंजुला वाणी, फिरोज खान, सचिव आर. बी. सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अनुभा अग्रवाल, अंजलि भटनागर आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0