एसपी ने निरीक्षण कर पुलिस लाइन का लिया जायजा

एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्स में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया...

Jun 28, 2025 - 11:38
Jun 28, 2025 - 11:40
 0  2
एसपी ने निरीक्षण कर पुलिस लाइन का लिया जायजा

रिक्रूट आरक्षियों को पढ़ाया अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा का पाठ

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्स में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ, तत्पर और अनुशासित बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए। स्वास्थ्य के लाभ के लिए परेड की दौड़ करायी। निरीक्षण के दौरान अधिकारी, कर्मचारियों का टर्न आउट देखा। परेड ग्राउण्ड में उपस्थित सभी टोलियों की ड्रिल देखी गयी एवं सुधार के लिए प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को निर्देशित किया। उन्होंने अनुशासन, एकरूपता और कर्तव्यनिष्ठा के संबंध में बताया। आर्मोरर ने शस्त्रों का खोलने, जोड़ने व हैन्डलिंग की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा में थानों से आयी समस्त चार व दो पहिया वाहनों, 112 पीआरवी, परिवहन शाखा में रखे वाहनों, थानों के वाहनों का निरीक्षण कर प्रभारी परिवहन शाखा को मरम्मत के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डायल 112 कार्यालय, आवास परिसर, आरटीसी बैरिक, सीपीसी कैंटीन, मंदिर, भोजनालय, आर्मरी का निरीक्षण किया। साफ सफाई के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। क्वार्टर गार्द का निरीक्षण कर सलामी ली गयी। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने आदेश कक्ष में जाकर पुलिस कर्मियों का अर्दली रुम किया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण, आरटीसी प्रभारी प्रदीप यादव, पीआरओ प्रवीण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0