परेड की सलामी लेकर एसपी ने किया निरीक्षण

एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्स में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया...

Mar 22, 2025 - 10:13
Mar 22, 2025 - 10:15
 0  13
परेड की सलामी लेकर एसपी ने किया निरीक्षण

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्स में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी, कर्मचारीगण का टर्न आउट देखा। परेड ग्राउण्ड में टोलियों की ड्रिल की जांच कर आवश्यक सुधार के लिए प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को निर्देशित किया।

एसपी ने परिवहन शाखा जाकर थानों से आयी समस्त चार पहिया वाहनों, 112 पीआरवी वाहनों तथा परिवहन शाखा में रखे वाहनों का निरीक्षण कर प्रभारी परिवहन शाखा को मरम्मत के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस लाइन्स परिसर का भ्रमण कर आरक्षी बैरिक, आरटीसी बैरिक, सीपीसी कैंटीन, भोजनालय का जायजा लिया। क्वार्टर गार्द का निरीक्षण कर सलामी ली। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने आदेश कक्ष में जाकर पुलिस कर्मियों का अर्दली रुम किया। इस मौके पर सीओ सिटी राज कमल, सीओ फहद अली, प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण, पीआरओ प्रदीप पाल आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0