सर्वोपरि होगा कार्यकर्ताओं का सम्मान : महेंद्र कोटार्य
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं...

पार्टी कार्यालय में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ गर्मजोशी से स्वागत
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के दिए गए दायित्व को पूरे निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य करेंगें। बूथ शक्ति केंद्र के सभी कार्यकर्ता ही जिलाध्यक्ष हैं। कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि होगा और मोदी व योगी की नीतियां, जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचना है। पंचायत चुनाव में कार्यकर्ता को ही टिकट दिया जाएगा। 2027 के चुनाव में फिर से कमल खिलाना है। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि पार्टी ने सामान्य कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष की बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। यह केवल भाजपा में ही संभव है। पंडित दीनदयाल की जो नीतियां हैं अंतिम पायदान में बैठा हुआ व्यक्ति तक लाभ पहुंचे उसे पार्टी निभा रही है। पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूत करना है। पूर्व जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर चलना होगा। पार्टी को मजबूत और कार्यकर्ताओं का सम्मान बना रहे। चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि जो कार्यकर्ता संगठन में पूरी मेहनत व ईमानदारी के साथ कार्य किया आज उसी का फल है कि वह जिलाध्यक्ष के रूप में है। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेश जायसवाल, आलोक पांडेय, अश्वनी अवस्थी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजापुर संजीव मिश्रा, रामनगर ब्लॉक प्रमुख गंगाधर मिश्रा, मऊ ब्लाक प्रमुख सुशीला देवी, मनोज तिवारी, भागवत त्रिपाठी, अर्पित जायसवाल, आनंद त्रिपाठी, हरिओम करवरिया, अंजू वर्मा, हीरो मिश्रा, सुरेश अनुरागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






