सुलह वाले वादों को मध्यस्थता केन्द्र में करें संदर्भित : अध्यक्ष

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व अध्यक्ष मीडिएशन एवं कंसीलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी, सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा पूर्व में आयोजित मध्यस्थता...

Jan 8, 2026 - 12:25
Jan 8, 2026 - 12:25
 0  3
सुलह वाले वादों को मध्यस्थता केन्द्र में करें संदर्भित : अध्यक्ष

चित्रकूट। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व अध्यक्ष मीडिएशन एवं कंसीलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी, सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा पूर्व में आयोजित मध्यस्थता अभियान की सफलता से प्रेरित होकर सम्पूर्ण राष्ट्र में फिर 31 जनवरी तक मध्यस्थता अभियान-2.0 चलाये जाने के लिए निर्देशित किया गया है।

मध्यस्थता अभियान के सफलता पूर्वक आयोजन के सम्बन्ध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला ने बुधवार को समस्त न्यायिक अधिकारियों की बैठक आहूत की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव वर्णिका शुक्ला ने बताया कि जनपद न्यायाधीश ने समस्त न्यायिक अधिकारियों को अपने न्यायालय में लम्बित ऐसे वाद जिनमें दोनों पक्षों के मध्य सुलह की सम्भावना हो अधिकाधिक रूप से मध्यस्थता केन्द्र में सन्दर्भित किये जाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर अनुराग कुरील प्रथम अपर जिला जज, राममणि पाठक विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट, रेनू मिश्रा विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट, नीरज श्रीवास्तव अपर जिला जज त्वरित न्यायालय, राजेन्द्र प्रसाद भारती मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सचिन कुमार दीक्षित सिविल जज सीडि, इला चौधरी सिविल सीडि एफटीसी, सैफाली यादव सिविल जज जूडि, विदिशाभूषण न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, अंशुमान यादव न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मानिकपुर उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0