चित्रकूट : पुलिस ने 16 वर्षो से फरार इनामी को दबोचा

16 वर्षों से फरार चल रहे दस हजार के ईनामी अपराधी को पुलिस ने पकड़ा है...

Apr 8, 2024 - 01:21
Apr 8, 2024 - 01:24
 0  6
चित्रकूट : पुलिस ने 16 वर्षो से फरार इनामी को दबोचा

चित्रकूट। 16 वर्षों से फरार चल रहे दस हजार के ईनामी अपराधी को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने इसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। अपराधी के खिलाफ तीन मामले विभिन्न धाराओं में थाने में दर्ज हैं।

यह भी पढ़े : गोष्ठी में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की दी गई सलाह

बरगढ़ थाना प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया कि मुखबिर की सूचना पुलिस टीम द्वारा मड़हा तिराहा से प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ थाना के हिनौता निवासी दिनेश कुमार को पकड़ा है। इसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी 16 वर्षों से फरार चल रहा था। अपराधी दिनेश के खिलाफ बरगढ़ थाने में विभिन्न धाराओं में तीन मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि बरगढ़ कस्बा निवासी चुनकू ने तीन मार्च 2008 को थाने में सूचना दी थी कि अज्ञात लोगों ने उसके घर से लाइसेंसी डीबीबीएल गन, सोने चांदी के जेवरात व नगदी चोरी कर ली है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। विवेचना के दौरान आरोपी दिनेश कुमार व नौ साथियों के नाम प्रकाश में आए थे। जिसके चलते पुलिस ने नौ आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। जिनके कब्जे से डीबीबीएल गन बरामद हुई थी। आरोपी दिनेश जबसे लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने दस हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।

यह भी पढ़े : लोहिया सभाकक्ष में संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0