अभिभावक अपने बच्चों को दें अच्छे संस्कार और मोबाइल से रखें दूर : सौरभ यादव

सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए पैरेंट्स डे बाल तरंग का भव्य आयोजन किया गया...

Feb 21, 2026 - 09:39
Feb 21, 2026 - 09:41
 0  5
अभिभावक अपने बच्चों को दें अच्छे संस्कार और मोबाइल से रखें दूर : सौरभ यादव

संत थॉमस स्कूल में पैरेंट्स डे बाल तरंग का हुआ शानदार आयोजन

चित्रकूट। सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए पैरेंट्स डे बाल तरंग का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी सौरभ यादव उपस्थित रहे। स्कूल के छोटे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। नन्हे कलाकारों ने विभिन्न ऋतुओं, खेलों और भारत के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति पर आधारित रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रतिभा को देखकर अभिभावक भावविभोर हो उठे। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसडीएम सौरभ यादव ने आधुनिक परवरिश पर विशेष जोर दिया और मोबाइल की लत से दूर रहने और संस्कार निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने व्यस्त शेड्यूल से कुछ समय निकालकर बच्चों के साथ बिताएं। उन्होंने बच्चों को स्मार्टफोन की लत से दूर रखने की सलाह दी, ताकि उनके मानसिक और शारीरिक विकास पर बुरा प्रभाव न पड़े। मुख्य अतिथि ने बच्चों को घर के बुजुर्गों की देखभाल करने और उनके प्रति संवेदनशील बनने के संस्कार देने की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें मल्टीडायमेंशनल बनाने पर ध्यान दें।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल फादर बास्टिन अराकल, सिस्टर शीजी, सिस्टर जोम्सी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की सफलता में प्राथमिक शिक्षिकाओं की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका श्वेता तिवारी, प्रिया कुशवाहा, रंजना, नोरीन, सपना, अर्चना, प्रेरणा और वेलंगनी आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई और बच्चों को मंच के लिए तैयार किया। स्कूल प्रशासन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0