प्री-कैम्प में श्रमिको को बांटे गए पम्पलेट
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मेगा विधिक सहायता सेवा शिविर के आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...
चित्रकूट। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मेगा विधिक सहायता सेवा शिविर के आयोजन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने रविवार को ट्रैफिक चौराहा में श्रमिकों के मध्य प्री कैम्प का आयोजन किया।
इस दौरान श्रमिकों को पैम्पलेट वितरण करते हुये यह बताया गया कि राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें समस्त प्रशासनिक विभागों से समन्वय स्थापित कर शासन के अन्तर्गत संचालित समस्त विभागों द्वारा श्रमिकों के हित में चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
