पर्यटन सहित अन्य विकास कार्यों में नौ वर्षो में आई तेजी : अविनाशचन्द्र द्विवेदी

कलेक्ट्रेट सभागार में ’संकल्प से सिद्धि, सुरक्षा, सुशासन, समृद्धि उत्तर प्रदेश’ में अभूतपूर्व विकास एवं सतत् समृद्धि के नौ वर्ष पूरे होने...

Mar 21, 2026 - 10:30
Mar 21, 2026 - 10:31
 0  2
पर्यटन सहित अन्य विकास कार्यों में नौ वर्षो में आई तेजी : अविनाशचन्द्र द्विवेदी

जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र व स्वीकृत पत्र

उप्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर हुआ कार्यक्रम

चित्रकूट। कलेक्ट्रेट सभागार में ’संकल्प से सिद्धि, सुरक्षा, सुशासन, समृद्धि उत्तर प्रदेश’ में अभूतपूर्व विकास एवं सतत् समृद्धि के नौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।

मानिकपुर विधायक अविनाशचन्द्र द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश सरकार के नौ वर्ष सफलतम परिवर्तन कार्य उपलब्धियां से परिपूर्ण रहा है। प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कुशासन से सुशासन एवं बदहाली से खुशहाली की ओर बहुत आगे बढ़ा है। डबल इंजन की सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनपद के सुदूर क्षेत्र के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षो में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था, निवेश, बुनियादी ढांचे, कृषि, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और तकनीक पर आधारित सुशासन के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुआ है। प्रदेश में गरीब, निर्धंन, असहाय परिवार की बेटियों के लिये मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत एक लाख रूपये की सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होने कहा कि जनपद में पर्यटन के क्षेत्र में व्यापक विकास किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है और इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश की पहचान अपराध और अराजकता से जुड़ी थी, लेकिन अब उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन की दिशा में अग्रसर होकर उत्तम प्रदेश के रूप में उभर रहा है। उन्होंने “एक जनपद एक उत्पाद जैसी योजनाओं को जनपद की पहचान और आर्थिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। 

कार्यक्रम के दौरान शासन संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं सामग्री वितरित की गई। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के सेजल गुप्ता, जगदीश आदि पांच लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, आयुष्मान भारत योजना के रतन धुरिया, अनुसुइया सहित 12 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, सुंदरी उपाध्याय, रंजमा साहू सहित 18 दिव्यांग छात्राओं को मोबाइल किट दृष्टिबाधित उपकरण वितरण, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एवं पीएम स्वनिधि, पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत अर्चना देवी, अवध नरेश सहित 10 लाभार्थियों को चेक वितरण, राज्य कर विभाग द्वारा सबसे अधिक टैक्स जमा करने वाले एनकेजी कंस्ट्रक्शन के नीरज कुमार सहित तीन व्यापारियों को पुरस्कृत किया गया। पशुपालन विभाग के अंतर्गत डॉ पुष्पेंद्र सिंह को कुक्कुट विकास योजना के अंतर्गत मुर्गी पालन, कुबेर सिंह को गौ संवर्धन योजना, राम पूजन को पैरावेट्स एवं राजा रामपाल को भेड़ पालन में प्रशस्ति पत्र, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सुनीता, गुड़िया सहित 10 लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, उद्यान विभाग द्वारा मसाला उद्योग ऑयल मिल फ्लोर मिल आटा चक्की प्याज टमाटर भिंडी लौकी में कृपानंद, जगमोहन सहित 10 लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके पूर्व विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवनिर्माण के नौ वर्ष विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश की विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया।

अंत में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में 26 मार्च तक जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जो ब्लॉक व जनपद स्तर तक आयोजित होंगे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, सीडीओ डीपी पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर अध्यक्ष भाजपा रवि गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी सत्यराम यादव, डीसी मनरेगा डीएन पांडेय आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0