बोलेरो की टक्कर से तीन सगे भाइयों में एक की मौत, दो गंभीर
सदर कोतवाली क्षेत्र के देवांगना घाटी के पास तेज रफतार से जा रही बोलेरो ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार रिटायर्ड कर्मी...
आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, बोलेरो चालक को मारने का किया प्रयास, पुलिस ने बचाया
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवांगना घाटी के पास तेज रफतार से जा रही बोलेरो ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार रिटायर्ड कर्मी के तीन पुत्र लहूलुहान हो गए। अस्पताल में एक भाई की मौत हो गई जबकि दो का इलाज जारी है। जानकारी होते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा काटा। आक्रोशित परिजनों ने बोलेरो चालक को पीटने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे बचा लिया।
शहर से सटे गढीवा ग्राम अंतर्गत बनाडी पुरवा निवासी सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मी संतोष शिवहरे ने बताया कि बुधवार की सुबह उसका पुत्र मनेंद्र (28) अपने छोटे भाई ध्रुव (24) व बृजेंद्र शिवहरे (20) को लेकर दवा कराने कर्वी मुख्यालय बाइक से जा रहा था। जैसे ही देवांगना घाटी के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आई बोलेरो ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे तीनों भाई सडक पर गिरकर लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसी बीच बोलेरो व चालक को भी राहगीरों ने पकड लिया। बोलेरो से ही चालक तीनों घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। इसी बीच कोतवाली व जिला अस्पताल पुलिस चौकी की टीम भी पहुंच गई। अस्पताल पहुंचते ही मनेंद्र शिवहरे की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में ही हंगामा करना शुरू कर दिया। बोलेरो चालक को पकडकर कहने लगे इसे भी मार डालो। इसी ने हमारे लडके को मारा है। पूरे इर्मेंजसी वार्ड में हडकंप मच गया। गाली गलौज के बीच पुलिस कर्मियों ने बोलेरो चालक को पकडकर बचाया और बोलेरो समेत कोतवाली पहुंचा दिया। परिजनों को आश्वस्त किया कि कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, अन्य दोनों भाई धु्रव व बृजेंद्र का अस्पताल में इलाज जारी है। कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
