अभ्युदय कोचिंग में प्रतिदिन संचालित हो नीट की कक्षाएं : डीएम

डीएम पुलकित गर्ग ने राजकीय जिला पुस्तकालय में चल रही मुख्यमन्त्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग का निरीक्षण किया...

Feb 6, 2026 - 11:17
Feb 6, 2026 - 11:17
 0  1
अभ्युदय कोचिंग में प्रतिदिन संचालित हो नीट की कक्षाएं : डीएम

छात्रो की जानी समस्याएं, निदान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश 

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने राजकीय जिला पुस्तकालय में चल रही मुख्यमन्त्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग का निरीक्षण किया। अभ्युदय कोचिंग में नीट की तैयारी कर रहे छात्रों से संवाद किया। छात्र छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए विगत पन्द्रह वर्षों के प्रश्न पत्रों को साल्व करने के लिए कहा गया। छात्र, छात्राओं से यह भी कहा कि जनपद से मेडिकल में चयनित होकर पुनः जनपद में आकर सेवा जरूर दें, क्योंकि इस जनपद में अच्छे चिकित्सकों का अभाव है। जिलाधिकारी ने छात्रों की मांग पर नीट की प्रतिदिन तीन कक्षाएं संचालित करने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये। कोचिंग में अध्ययनरत छात्र, छात्राओं द्वारा जगह के अभाव के बारे में अवगत कराया गया। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा जगह के अभाव के दृष्टिगत अभ्युदय हाल के ऊपर एक और हाल निर्मित कराये जाने की अनुमति दी। सचिव विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को इस संबन्ध में शीघ्र कार्यवाही किये जाने के निदेश दिये।

कोचिंग संस्थान में अत्यधिक सुदूर के ग्रामीण क्षेत्रों से छात्र, छात्राएं अध्ययनरत है। डीएम ने निर्देश दिये कि जनपद के प्रत्येक छात्र एवं छात्राओं की सुविधा को देखते हुए इसी प्रकार की लाइब्रेरी जनपद की अन्य तहसील मुख्यालयों में स्थापित की जाये तथा नीट आदि की कक्षाएं संचालित कराई जायें। सर्वप्रथम मऊ तहसील में नीट की कक्षाओं के संचालन के लिए योग्य शिक्षकों के इम्पैनलमेण्ट की कार्यवाही पूर्ण की जाये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा भूपेश द्विवेदी द्वारा भी नीट की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं के साथ संवाद करते हुए एमसीक्यू टेस्ट के लिए तथा मेहनत से पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0