राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आईडीए अभियान फरवरी की द्वितीय...

Feb 6, 2026 - 11:10
Feb 6, 2026 - 11:11
 0  1
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

चित्रकूट। मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आईडीए अभियान फरवरी की द्वितीय अंर्तविभागीय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में आईडीए कार्यक्रम के प्रभावी एवं सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों की भूमिका, दायित्वों तथा आपसी समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि अभियान के दौरान जनसामान्य तक दवाओं की शत प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करें। बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0