महेन्द्र कोटार्य बने भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
भाजपा की बैठक शहर के वृंदावन गार्डन में रविवार को हुई। जहां भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर महेंद्र कुमार कोटार्य...

चित्रकूट। भाजपा की बैठक शहर के वृंदावन गार्डन में रविवार को हुई। जहां भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर महेंद्र कुमार कोटार्य की घोषणा की गई। जिससे सभी भाजपा कार्यकर्ता चकित रह गए। नये जिलाध्यक्ष को माला पहनाकर पदाधिकारियों वे कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। इससे कई दिनों से चली आ रही कयासों का दौर खत्म हो गया।
यह भी पढ़े : बांदा जिले में बीजेपी जिलाध्यक्ष के रूप में राजपूत की घोषणा
लगभग दो माह से अधिक समय से भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के लिए घोषणा होने का इंतजार किया जा रहा था। रविवार के दिन भाजपा के पदाधिकारियों ने ऐसे नाम की घोषणा की जो बिल्क अप्रत्यासित रहा। किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी। चुनाव अधिकारी कौशलेंद्र पटेल व जिला प्रभारी अनिल यादव ने कहा कि संगठन व भाजपा के हित में जिलाध्यक्ष चुना गया है। सभी के साथ मिलकर पार्टी के लिए कार्य करेंगे। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य ने कहा कि जिले के कार्यकर्ताओं और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत पाल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, दिनेश तिवारी, जिला मंत्री प्रेमलाल वालमीकि सहित अन्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






