बांदा जिले में बीजेपी जिलाध्यक्ष के रूप में राजपूत की घोषणा

बीजेपी की ओर से अभी कई जिलों में अध्यक्ष पद की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जिन जिलों में नाम तय कर लिए गए हैं, वहां पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

Mar 16, 2025 - 15:30
Mar 16, 2025 - 15:46
 0  447
बांदा जिले में बीजेपी जिलाध्यक्ष के रूप में राजपूत की घोषणा

बांदा: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जिले में अपने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस कड़ी में बांदा जिले के लिए कल्लू सिंह राजपूत को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बीजेपी की ओर से अभी कई जिलों में अध्यक्ष पद की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जिन जिलों में नाम तय कर लिए गए हैं, वहां पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। कल्लू सिंह राजपूत की नियुक्ति के बाद समर्थकों ने उन्हें बधाइयाँ दीं और इस फैसले को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया।

संघठन में नई ऊर्जा लाने की उम्मीद

कल्लू सिंह राजपूत के जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी को संगठनात्मक स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है। वे पहले भी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं और उनके अनुभव का लाभ आगामी चुनावों में पार्टी को मिल सकता है।

पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह

कल्लू सिंह राजपूत की नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी। आने वाले समय में भाजपा संगठन को और मजबूत करने के लिए नई योजनाओं पर काम करेगी।

बुंदेलखंड एवं कानपुर क्षेत्र के जिला अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है
  • कानपुर महानगर उत्तर - अनिल दिक्षित 
  • कानपुर महानगर दक्षिण - शिवराम सिंह चौहान 
  • कानपुर देहात  -  रेणुका सचन 
  • कानपुर ग्रामीण -   उपेंद्रनाथ पासवान
  • इटावा -  अरुण कुमार गुप्ता 
  • कन्नौज -  वीर सिंह भदौरिया
  • फर्रुखाबाद  - फतेह चंद्र वर्मा
  • औरैया - सर्वेश कठेरिया
  • झांसी जिला  - प्रदीप पटेल 
  • महोबा - मोहनलाल कुशवाह
  • चित्रकूट - महेंद्र कोटार्य

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.