सदन में विधायक ने उठाया किसानों की बदहाली का मुद्दा
सदर विधायक अनिल प्रधान ने विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष कहा कि 80 प्रतिशत खेती मशीनरी पर आधारित है...
चित्रकूट। सदर विधायक अनिल प्रधान ने विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष कहा कि 80 प्रतिशत खेती मशीनरी पर आधारित है। डीजल की कीमत आसमान छू रही है। ओलावृष्टि, बेमौसम बारिश, पशुओं की तबाही से किसान परेशान है। बाजारो में जाने पर मूल्य नहीं मिलता। कर्ज के बोझ तले किसान दबा रहता है। ऐसे में किसानो के लिए काम करना पड़ेगा। 65 प्रतिशत किसान गरीबी रेखा के नीचे है। जनपद में चकबंदी बंदोबस्त, भूमि आवंटन में भ्रष्टाचार है। हालही में चकबंदी कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए हैं। कृषि विस्तार अधिकारियों के 303 में 273 पद खाली है। 50 जिलो में एक भी कृषि विस्तार अधिकारी नहीं है। किसानों को खाद समय से नहीं मिलता। जबकि उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में दिखाया जाता है। नीलगाय, बंदरो से किसानो की फसले बरबाद हो रही है। कृषि मंत्री से प्रश्न पूछा कि सरकार डीजल, खाद, कृषि उपकरणों में सब्सिडी देने पर विचार करेगी या नहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
