विधायक सहित व्यापार मंडल ने की अग्नि पीड़ितों की मदद
सरधुवा थाना क्षेत्र के भदेदू के हरिजन बस्ती में भीषण अग्निकांड से 32 घर जल गए हैं। पीड़ितों के पास न रहने को...

चित्रकूट। सरधुवा थाना क्षेत्र के भदेदू के हरिजन बस्ती में भीषण अग्निकांड से 32 घर जल गए हैं। पीड़ितों के पास न रहने को घर और न ही खाने को खाना है। इसके देखते हुए सांसद कृष्णा पटेल, सदर विधायक अनिल प्रधान व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को गांव जाकर राहत सामग्री वितरित की। खाद्य सामाग्री पाकर पीड़ितों को कुछ राहत मिली है।
पांच अप्रैल की दोपहर को हरिजन बस्ती में आग लग गई थी। इससे 32 घर जलकर राख हो गए थे। एक गाय भी जलकर मर गई थी। ग्रामीणों व फायर बिग्रेड की पांच गाडियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। अग्निकांड में चार बेटियों के दहेज व गृहस्थी का भी सामान जल गया है। जिस पर रविवार को प्रभारी मंत्री मनोहरलाल उर्फ मन्नू कोरी ने 29 लाख से अधिक की धनराशि वितरित किया है। सोमवार को सदर विधायक अनिल प्रधान बस्ती पहुंचे और सभी पीड़ितों को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद की। विधायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से दस-दस लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग की है। साथ में दयाराम यादव, कुलदीप यादव, नवनीत सोनी, मनीष विश्वकर्मा, मंगल यादव, तीरथ वर्मा, प्रिंस केसरवानी सहित अन्य रहे। इसी तरह सांसद कृष्णा पटेल बस्ती पहुंची। जिन्हे देखकर महिलाएं लिपटकर रोने लगी। सांसद ने ढ़ांढस बंधाते हुए पूरी मदद का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान पुनीत उपाध्याय ने खराब करीब डेढ़ किमी सड़क बनवाने की मांग सांसद से की है।
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल और एसडीएम हर्षिता देवड़ा ने आटा, दाल, चावल, नमक, तेल, बाल्टी, दरी, चादर, साड़ी, निरमा, साबुन, जूते चप्पल व अन्य खाद्य सामग्री वितरित की। साथ जिलाध्यक्ष ने बेटियों की शादी में सहयोग करने की बात कही। पूर्ति निरीक्षक कृपा शंकर द्विवेदी, गुलाब गुप्ता, सुनील द्विवेदी, नवल किशोर पाण्डेय, मलय वर्मा, शैलेंद्र गुप्ता, मनोज वर्मा, महेश जायसवाल, शिवपूजन गुप्ता, सतीश मिश्रा, जुगराज केसरवानी, उमेश सोनी, अशोक सोनी, सोनू मोदनवाल, दीपक मिश्रा मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






