कृति गुप्ता का राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में हुआ चयन
सैन्य कालेज राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज देहरादून मे कवीॅ के बल्दाऊगंज निवासी कृति गुप्ता का चयन हुआ है...
चित्रकूट। सैन्य कालेज राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज देहरादून मे कवीॅ के बल्दाऊगंज निवासी कृति गुप्ता का चयन हुआ है। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक प्रदीप पहारिया की पुत्री है। कठिन चयन प्रक्रिया मे उन्होने लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और मेडिकल परीक्षण सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया। इससे पहले कृति गुप्ता ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा मे आल इंडिया रैंक 284 लाकर सैनिक स्कूल रीवा मे अध्ययन किया था। वहा अपनी पढाई जारी रखते हुये राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल अजमेर मे अन्तिम रुप से चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
