कांशीराम ने मजबूत किया बहुनज समाज की जड़े : शिवशंकर यादव
समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में बहुजन नायक कांशीराम की जयंती, पीडीए दिवस के रूप में किशोर रिजॉर्ट सोनेपुर में धूमधाम से मनाई गई...
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में बहुजन नायक कांशीराम की जयंती, पीडीए दिवस के रूप में किशोर रिजॉर्ट सोनेपुर में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव ने की। बतौर मुख्य आतिथि पूर्व सांसद बालकुमार पटेल रहे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांशीराम का पूरा जीवन दवे कुचले बहुजन समाज को संगठित करने में रहा है। उन्होंने समाज की जड़े मजबूत कर बहुजन समाज के अंदर सम्मान स्वाभिमान की भावना जागृति कर राजनीति और सत्ता की भूख पैदा की। कांशीराम का संघर्ष युगों युगों तक याद रखा जाएगा। पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने कहा कि जातियों में तोड़े गए समाज को जोड़ना बहुत कठिन कार्य था लेकिन कांशीराम ने कर दिखाया। राजनीति से मुख्यधारा में लाकर बहुजन बनाकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का काम किया। प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर कुरील ने कहा कि काशीराम दलित वंचित समाज के लिए भगवान बनकर आए थे। जिला उपाध्यक्ष सीताराम कश्यप ने कहा कि ऐसा मसीहा युगों में जन्म लेता है। इस दौरान जिला प्रवक्ता विक्की यादव, जिला उपाध्यक्ष कैलाश बौद्ध, लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्भय सिंह पटेल, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मो गुलाब खा, नरेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष राजा यादव, जगदीश यादव, हरिमोहन यादव, राम आसरे, सरनाम यादव, सूरज सिंह पटेल, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष लवलेश यादव, रामसनेही खंगार, राकेश प्रजापति, अजय यादव, अमर पटेल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सत्यनारायण पटेल ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
